पटनाराष्ट्रीय

Patna News: बिहार के पूर्व उपमुख्यमंत्री सुशील मोदी के निधन पर राष्ट्रपति , प्रधानमंत्री , मुख्यमंत्री सहित वरिष्ठ नेताओं ने जताया शोक

पटना । बिहार पूर्व उपमुख्यमंत्री व आरएसएस के आजीवन सदस्य सुशील मोदी के निधन पर देश के सभी वरिष्ठ नेताओं ने शोक जताया है । सुशील मोदी का पार्थिक शरीर उनके आवास से भाजपा कार्यालय लाया गया यह उनके अंतिम दर्शन की लिए भीड़ उमड़ पड़ी । इसके बाद उनका अंतिम संस्कार दीघा घाट पर हुआ। पूर्व मुख्यमंत्री सुशील मोदी के निधन पर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू, पीएम नरेंद्र मोदी, सीएम नीतीश कुमार, यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ, एमपी के सीएम डॉ. मोहन यादव, राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव समेत देश के सभी वरिष्ठ नेताओं ने शोक जताया।

Advertisements

भाजपा के पूर्व सांसद आर के सिन्हा और भाजपा के राष्ट्रीय मंत्री ऋतुराज सिन्ह ने सुशील मोदी जी के निधन पर गहरा शोक प्रकट किया है। पूर्व सांसद आर के सिन्हा ने अपने शोक संदेश में बताया कि सुशील जी मेरे छोटे भाई समान थे। अभी जब सुशील जी के कैंसर का समाचार मिला तब मैं दिल्ली से आया और उनके राजेंद्र नगर आवास पर जाकर मिला भी था। यह अत्यंत दुर्भाग्य का विषय है कि सुशील जी हमें इतनी जल्दी छोड़कर चले गये।बिहार के उप मुख्यमंत्री विजय कुमार सिन्हा, मंत्री मंगल पांडेय, गिरिराज सिंह समेत कई वरिष्ठ नेता सुशील मोदी के आवास पर पहुंचे।

पूर्व उपमुख्यमंत्री सुशील मोदी के निधन पर कहा पूर्व केंद्रीय मंत्री राजीव प्रताप रूडी ने कहा कि सुशील मोदी सिर्फ बिहार के नहीं बल्कि देश के नेता थे। बिहार की करोड़ो जनता और कार्यकर्ता के साथ उनका बहुत लगाव था। वे हमारे लिए एक अभिभावक व मार्गदर्शक थे। वे एक अच्छे इंसान थे। सबसे बड़ा दुख है कि एक अच्छा व्यक्ति, एक अच्छे नेता हमारे बीच से चले गए।पूर्व उपमुख्यमंत्री सुशील मोदी का पार्थिव शरीर दिल्ली से पटना एयरपोर्ट लाया गया। यहां से फूलों से सजाए गए वाहन पर में उन्हें घर ले जाया जा रहा है। पटना एयरपोर्ट पर भाजपा के वरीय नेताओं और कार्यकर्ताओं की भीड़ उमड़ी है।

पूर्व उपमुख्यमंत्री सुशील मोदी के निधन पर केंद्रीय मंत्री अश्विनी कुमार चौबे ने कहा कि सुशील मोदी सिर्फ मेरे मित्र नहीं बल्कि भाई थे, मैंने आज अपने भाई को खोया है। इसकी मैं व्याख्या नहीं कर सकता हूं। सुशील मोदी में बहुत नम्रता थी, उनके दिल में बहुत परोपकार था। पार्टी के लिए उन्होंने समर्पण भाव से काम किया।पटना एयरपोर्ट से पूर्व उपमुख्यमंत्री सुशील मोदी का पार्थिव शरीर सीधे उनके आवास पर लाया जाएगा। यहां उनके अंतिम दर्शन को लेकर सारी तैयारियां पूरी हो चुकी है। भाजपा समेत अभी दलों के नेता यहां आकर उनका अंतिम दर्शन करेंगे।

भाजपा के वरीय नेता विनोद तावड़े में कहा कि बिहार के पूर्व उपमुख्यमंत्री और वरिष्ठ नेता सुशील कुमार मोदी के निधन का समाचार अत्यंत दुखद है। इस दुख के समय में मैं सभी शोकाकुल परिजनों और समर्थकों को अपनी गहरी संवेदनाएं व्यक्त करता हूं। सुशील मोदी जी के निधन से मन बहुत द्रवित है।

वो अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद में मेरे वरिष्ठ सहयोगी एवं मार्गदर्शक थे। लंबे वक्त तक उनके साथ जनसेवा के कार्य करने का मौका मिला। उनके इस दुनिया से जाने से बिहार एवं राष्ट्रीय राजनीति में एक बड़ी रिक्तता आई है। बिहार के विकास एवं जनसेवा के प्रति उनका समर्पण सदैव याद किया जाएगा। ईश्वर उनकी आत्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान दें।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button