उत्तर प्रदेश

Top News : आशिक के साथ आपत्तिजनक हालत में देख पति ने पत्नी को मारी गोली , मुठभेड़ के बाद आरोपी पति गिरफ्तार

एटा । कोतलावी देहात के गांव खेरिया कलां में एक व्यक्ति ने अपनी पत्नी को तीन गोलियां मारकर घायल कर दिया था। जिसका उपचार आगरा में चल रहा है। पुलिस ने आरोपी पति को गिरफ्तार कर लिया है।पुलिस के अनुसार गांव खेरिया कलां निवासी अशोक ने बुधवार की देर शाम अपनी पत्नी पूजा को किसी अन्य युवक के साथ आपत्तिजनक हालत में देख लिया था। जिसके बाद उसने घर पर रखे तमंचे से महिला को एक के बाद एक तीन गोलियां मारी। गोली लगने से महिला गंभीर रूप से घायल हो गई। जबकि अशोक वहां से भाग गया। स्थानीय लोगों ने पुलिस को सूचना दी और महिला को मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया।

Advertisements

प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सक ने आगरा रेफर कर दिया। इसके बाद पुलिस आरोपी पति की तलाश में जुट गई। रात में ही आरोपी अशोक को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया।घायल पूजा के पिता भोजराज सिंह निवासी सराय थाना बागवाला ने अशोक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। बताया है कि 2012 में बेटी पूजा की शादी अशोक के साथ की थी। कुछ समय बाद ही इसको शराब पीने व जुआ खेलने की लत लग गई।

पूजा ने जब अशोक से शराब पीने व जुआ खेलने के लिए मना किया तो वह गुस्सा हो गया। बुधवार की देर शाम उसने पूजा को गोली मारकर घायल कर दिया।
थाना प्रभारी निर्दोष सिंह सेंगर ने बताया कि तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है। मामले की बारीकी से जांच की जा रही है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button