उत्तर प्रदेशचंदौली

Chandauli News : भीषण गर्मी का प्रकोप जारी , लोगो को घर से निकलना हुआ मुश्किल

चंदौली । भीषण गर्मी और लू से लोगो को राहत नहीं मिल रही हैं। पहली बार ऐसा हुआ है जब एक सप्ताह से अधिकतम तापमान 46 डिग्री बना हुआ हैं। सुबह से ही तेज धूप और 15 किलोमीटर की रफ्तार से चल रही हवाए लोगो को झुलसाती रही लू की वजह से लोगो को घर से निकलना मुश्किल हो गया है। इस साल गर्मी सभी पिछले रिकार्ड तोड़ रही हैं। दिन ही नहीं रात में भी गर्म हवाए चलने से लोग बेहाल हैं। शहरों का स्वरूप पिछले कुछ दशकों में काफी बदला है। धड़ल्ले से पेड़ काटे जा रहे हैं और इमारतों की संख्या बढ़ रही है। गुरुवार को तो एक डिग्री बढ़कर अधिकतम तापमान 47 डिग्री सेल्सियस पहुंच गया।

Advertisements

वहीं, कई दिनों से न्यूनतम तापमान 32 डिग्री दर्ज किया जा रहा है। भीषण गर्मी की वजह से कूलर-पंखे भी बेअसर साबित हो रहे हैं। सुबह से ही झुलसा देने वाली पछुआ हवा की वजह से लोग बीमार हो रहे हैं। मौसम विभाग का कहना है कि अभी चार दिन तक गर्मी से राहत मिलने की उम्मीद नहीं है।जिले में मई के बाद जून के पहले पखवारे में गर्मी का प्रकोप सबसे ज्यादा रहा। पहली बार 28 मई और दूसरी बार 29 मई को जिले का अधिकतम तापमान 47 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था।

अब 13 जून को तापमान फिर से 47 डिग्री पहुंच गया। कोरोना के बाद वर्ष 2022 में भी भीषण गर्मी पड़ी थी। तब 21 जून को जिले का अधिकतम तापमान 47 डिग्री दर्ज किया गया था, जो अब तक का सर्वाधिक था।आगमी 15 जून तक इसी तरह का मौसम बना रहेगा। इसके बाद पूर्वी तराई क्षेत्र में हवा में बदलाव होने, बादल छाने और बारिश के कारण तापमान में कमी आ सकती है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button