उत्तर प्रदेशवाराणसी

Varanasi : गाड़ी खड़ी करने को लेकर हुए मारपीट में दो लोगों को लंका पुलिस ने किया गिरफ्तार

Shekhar pandey

Advertisements

वाराणसी, निष्पक्ष काशी । पुलिस आयुक्त मोहित अग्रवाल द्वारा अपराधों की रोकथाम एवं घटित अपराधों में संलिप्त अपराधियों/ अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु दिए गए निर्देशों के अनुपालन में पुलिस उपायुक्त, काशी जोन के निर्देशन में व अपर पुलिस उपायुक्त, काशी जोन व सहायक पुलिस आयुक्त भेलूपुर के मार्गदर्शन एवं थाना प्रभारी लंका के कुशल नेतृत्व में लंका थाने में पंजीकृत धारा 115(2)/352/351(2)/109 बी०एन०एस० से सम्बंधित अभियुक्तगण विशाल जायसवाल पुत्र राजेन्द्र जायसवाल निवासी एन 10/79 के 3 न्यू कालोनी ककरमत्ता थाना भेलूपुर वाराणसी उम्र करीब 30 वर्ष, मोहम्मद शैफ पुत्र मो० इब्राहिम निवासी पक्कापुल घण्टाघर खदरा थाना हसनगंज कमि० लखनऊ हाल पता कसाई मोहल्ला कपूरी मस्जिद थाना कैण्ट कमि० वाराणसी उम्र करीब 31 वर्ष को पुलिस ने शीतला माता मंदिर के पास से आज सोमवार 11.अगस्त को गिरफ्तार कर आवश्यक विधिक कार्यवाही की जा रही है।

घटना के संबंध में बताया जाता है कि विगत 10 व 11. की रात शिकायतकर्ता द्वारा थाना लंका में सूचना दी गयी कि कुछ युवकों द्वारा उनके पुत्र को वाहन खड़ा करने के विवाद को लेकर बुरी तरह मारा पीटा गया है जिससे वह बेहोश हो गया है जिसका इलाज ट्रामा सेण्टर में चल रहा है। प्राप्त प्रार्थना पत्र के आधार पर लंका पुलिस ने विभिन्न धाराओं में मुकदमा पंजीकृत करते हुए अभियुक्तगण को बड़ी मशक्कत के बाद गिरफ्तार कर लिया ।

पूछताछ के दौरान अभियुक्तगण बता रहे है कि शीतला माता मंदिर के पास रोड़ पर वादी के पुत्र ने अपनी चार पहिया वाहन खड़ी कर दिया था जिसकी वजह से आने जाने मे समस्या हो रही थी फिर हम लोगो मे वाद विवाद होने लगा। हम लोगो ने मिलकर वादी के पुत्र को काफी बुरी तरीके से मारा था हम लोग नशे में थे इसलिए हमे पता नही चल पाया कि उसको काफी ज्यादा चोट लग गई। गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम लंका थाना प्रभारी राजकुमार, उ0नि0 अभिषेक कुमार सिंह, हे०का० गुलाब यादव, का० अमित सिंह शामिल रहे ।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button