Varanasi : शास्त्रीय संगीत के दिग्गज पं. छन्नू लाल मिश्र बीएचयू हॉस्पिटल में भर्ती, आईसीयू में चल रहा इलाज

Shekhar pandey
वाराणसी। काशी के विश्वविख्यात शास्त्रीय संगीत के जादूगर पद्म विभूषण पंडित छन्नू लाल मिश्र की बीते गुरुवार को हीमोग्लोबिन की कमी हो जाने से तबियत बिगडने पर मिर्जापुर के रामकृष्ण मिशन अस्पताल में भर्ती कराया गया। डॉक्टरों के अनुसार उनकी हालत में सुधार भी हो रहा था, लेकिन शनिवार के रात मे अचानक तबियत बिगडने के कारण उन्हे बीएचयू हाँस्पिटल मे लाकर एडमिट किया गया। पुत्री ममता मिश्रा बताया कि शनिवार को पिताजी से मैं मिर्जापुर हॉस्पिटल में मिलकर आई हालत में सुधार हो रहे थे, रात्रि में जैसे ही अस्पताल से घर आई तो बहन नम्रता द्वारा फोन पर जानकारी मिली की पिताजी को सांस लेने में दिक्कत हो रही है जिसके कारण हम लोग उन्हे बीएचयू हॉस्पिटल ले जा रहे हैं।
उनको बीएचयू के सुपर स्पेशियलिटी ब्लॉक मे भर्ती किया गया है जहा उन्हे आईसीयू में रखा गया है। जानकारी मिलते ही वह भी अस्पताल पहुंच कर पिताजी की स्थिति की जानकारी ली तथा परिजनों संग देखभाल मे लगी हुई है। डॉक्टरों की विशेष टीम उनकी देखरेख कर रही है। जानकारी मिलते ही पंडित के प्रशंसक, शुभचिंतक लगातार अस्पताल पहुंचकर उनका हाल-चाल ले रहे हैं और उनके शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना कर रहे हैं।



