उत्तर प्रदेशवाराणसी

Varanasi : पितृ पक्ष का महत्व: पितरों के तर्पण से परिवार में मिलता है सुख-शांति – स्वामी प्रपन्नाचार्य महाराज

Shekhar pandey

Advertisements

वाराणसी। पितृ पक्ष का सनातन धर्म में बहुत विशेष महत्व माना जाता है। पितृ पक्ष के दौरान व्यक्ति 15 दिनों तक सात्विक भाव में रहते हुए अपने कुल, खानदान के पितरों को तर्पण आदि कर आशीर्वाद लेता है जिससे उसके परिवार में सुख शांति रहे तथा सभी परिवार में संस्कारवान बने। उक्त बातें लक्ष्मी नारायण दिव्यदेश रामानुज कोट आश्रम के काशी पिठाधीश्वर जगतगुरु स्वामी प्रपन्नाचार्य महाराज ने बताया। उन्होंने कहा कि काशी के पिचास मोचन कुंड तीर्थ पर त्रिपिंडी श्राद्ध करने के बाद बाबा विश्वनाथ का आशीर्वाद लेकर जो परिजन गया में जाकर विष्णु पाद में श्राद्ध क्रम संपन्न करता है उसके पितरों का उद्धार हो जाता है। ऐसे क्रम करने वाले परिजनों के परिवारों मे पितरों के आशीर्वाद से दुख, क्लेश खत्म हो जाता और सुख, शांति पूर्वक जीवन यापन करते हैं। महाराज ने कहा कि सभी सनातनधर्मियों को अपने पितरों और धर्म के प्रति हमेशा श्रद्धावान रहना चाहिए।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button