Varanasi : वीडीए में कर्मचारी संघ के नवनिर्वाचित पदाधिकारियों का शपथ ग्रहण, उपाध्यक्ष पूर्ण बोरा ने दिलाई ईमानदारी से कार्य करने की शपथ

Shekhar Pandey
वाराणसी। वाराणसी विकास प्राधिकरण के उपाध्यक्ष पूर्ण बोरा द्वारा प्राधिकरण में कर्मचारी संघ के नवनिर्वाचित पदाधिकारियों का शपथ ग्रहण समारोह आयोजित किया गया। समारोह मे उपाध्यक्ष पूर्ण बोरा ने नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को संघ के उद्देश्यों और कार्यों को बढ़ावा देने के लिए कड़ी मेहनत और ईमानदारी से कार्य करने की शपथ दिलाई। निर्वाचित पदाधिकारीयों में राजकिशोर सिंह अध्यक्ष, फराज खान महामंत्री, सुरेन्द्र तिवारी वरिष्ठ उपाध्यक्ष, राजबहादुर उपाध्यक्ष, रक्षित रघुवंशी कोषाध्यक्ष, श्रीमती पूनम रावत संयुक्त मंत्री, सिकन्दर संगठन मंत्री, राजेन्द्र श्रीवास्तव प्रचार मंत्री ने शपथ ली।
शपथ ग्रहण के दौरान उपाध्यक्ष पूर्ण बोरा ने सभी नवनिर्वाचित पदाधिकारीयों को उनके नये दायित्व के लिए शुभकामनाएं दी और कहा कि कर्मचारी संघ का उद्देश्य संगठन को मजबूत करना और कर्मचारियों के हित की रक्षा करना है। इस मौके पर सभी कर्मचारियों और अधिकारियों ने मिलकर कार्यों की सफलता के लिए समर्पण और एकजुटता का संकल्प लिया। समारोह में मुख्य रूप से अपर सचिव डॉ गुडाकेश शर्मा, अधिक्षण अभियंता अजय पवार, चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी संघ के अध्यक्ष अनरूद्ध पाण्डेय, महामंत्री सुशील कुमार उपाध्याय, मनोनित सदस्य, कार्यकारिणी सदस्य एवं अन्य अधिकारी तथा कर्मचारीगण उपस्थित रहे।



