Varanasi : गुम हुई मोबाइल व पर्स को चौकी सुजाबाद पुलिस द्वारा बरामद कर मोबाइल स्वामी को किया सुपुर्द

Shekhar pandey
वाराणसी । पुलिस आयुक्त मोहित अग्रवाल द्वारा अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत पुलिस उपायुक्त जोन काशी के निर्देशन में अपर पुलिस उपायुक्त जोन काशी के पर्यवेक्षण में सहायक पुलिस आयुक्त कोतवाली व प्रभारी निरीक्षक थाना रामनगर के कुशल निर्देशन में चौकी प्रभारी सुजाबाद पुलिस टीम द्वारा गुम हुई मोबाइल व पर्स को मात्र आधे घंटे में बरामद कर मोबाइल स्वामी को बुलाकर सुपुर्द किया गया। मोबाइल स्वामी अपनी खोई हुई मोबाइल
पाकर बहुत खुश हुए और उनके द्वारा अपने थाना रामनगर और चौकी प्रभारी सुजाबाद पुलिस की भूरि-भूरि प्रसंशा की गई।
घटना के संबंध में बताया जाता है कि आवेदक दिनांक 14 01.2026 को आवेदक किसी आवश्यक कार्य से डोमरी गांव से
वापस जाने लगा तो आवेदक की मोबाइल शुदा पर्स गिर गया ।
उसके बाद काफी खोजबीन व तलाश किया गया। उन्होंने चौकी सुजाबाद पर आकर मौखित वार्ता की वार्ता पर त्वरित कार्यवाही करते हुए चौकी पर तैनात पुलिस कर्मी द्वारा त्वरित कार्यवाही करते हुए महज आधे घंटे के भीतर आवेदक की मोबाइल शुदा पर्स को बरामद कर मोबाइल स्वामी को चौकी सुजाबाद पर बुलाकर तस्दीक कर सुपुर्द किया।



