उत्तर प्रदेशवाराणसी

महाशिवरात्रि पर काशी विश्वनाथ धाम में 63 तीर्थों का प्रसाद अर्पित

Shekhar pandey

Advertisements


देश-विदेश के ज्योतिर्लिंग, शक्तिपीठ व सिद्धपीठों से आई पावन भेंट, “वसुधैव कुटुम्बकम्” का दिया संदेश

वाराणसी। महाशिवरात्रि के पावन अवसर पर श्री काशी विश्वनाथ मंदिर न्यास द्वारा एक अभिनव आध्यात्मिक पहल की शुरुआत की गई। इसके तहत भगवान श्री विश्वेश्वर महादेव के श्रीचरणों में देश-विदेश के प्रमुख ज्योतिर्लिंगों, सिद्धपीठों, शक्तिपीठों एवं प्राचीन तीर्थस्थलों से पावन प्रसाद, पूजित वस्त्र, रज, पवित्र जल तथा श्रद्धा-उपहार अर्पित किए जाने की परंपरा प्रारंभ की गई है।

न्यास से मिली जानकारी के अनुसार अब तक कुल 63 मंदिरों से पावन भेंट एवं प्रसाद श्री काशी विश्वनाथ धाम पहुंच चुके हैं। इनमें से विधि-विधानपूर्वक अंश ग्रहण कर भगवान श्री विश्वेश्वर की मध्याह्न भोग आरती में अर्पित किया गया। इसके बाद धाम में दर्शन-पूजन हेतु आए श्रद्धालुओं के बीच प्रसाद का वितरण किया गया, जिससे विभिन्न तीर्थों की आध्यात्मिक भावना काशी में साकार रूप से अभिव्यक्त हुई।

न्यास के अनुसार इस पहल का मूल उद्देश्य समस्त सनातन समाज को एक सूत्र में पिरोना तथा “वसुधैव कुटुम्बकम्” की भावना को सशक्त बनाना है। यह परंपरा केवल धार्मिक आदान-प्रदान तक सीमित न रहकर सनातन धर्म की आध्यात्मिक, सांस्कृतिक एवं भावनात्मक एकता का सशक्त प्रतीक बनकर उभर रही है।

महाशिवरात्रि पर आरंभ हुई यह पहल राष्ट्र एवं विश्व के विविध तीर्थस्थलों को एक आध्यात्मिक सूत्र में जोड़ने की दिशा में महत्वपूर्ण एवं प्रेरणादायी कदम मानी जा रही है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button