उत्तर प्रदेशवाराणसी

Varanasi : गाली-गलौज व धमकी के मामले में दो नामजद आरोपी गिरफ्तार

Shekhar Pandey

Advertisements

वाराणसी। थाना चेतगंज पुलिस ने गाली-गलौज और जान से मारने की धमकी के मामले में नामजद दो आरोपियों के खिलाफ निरोधात्मक कार्रवाई करते हुए उन्हें गिरफ्तार किया है। यह कार्रवाई पुलिस आयुक्त वाराणसी के निर्देश पर अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत की गई।

पुलिस उपायुक्त काशी जोन के निर्देशन तथा अपर पुलिस उपायुक्त और सहायक पुलिस आयुक्त चेतगंज के पर्यवेक्षण में प्रभारी निरीक्षक चेतगंज के नेतृत्व में पुलिस टीम ने मु.अ.सं. 58/2026, धारा 352 व 351(3) बीएनएस के तहत नामजद अभियुक्त विकास चौहान उर्फ विक्की (23 वर्ष) पुत्र चंद्रशेखर चौहान निवासी पियरिया पोखरी तथा मोहित सिंह चौहान (29 वर्ष) निवासी पियरिया पोखरी तेलियाबाग को रविवार को दोपहर करीब 1:40 बजे गिरफ्तार किया।

पुलिस के अनुसार 14 मार्च को पीड़िता ने थाना चेतगंज में प्रार्थना पत्र देकर आरोप लगाया था कि आरोपियों ने उसके साथ गाली-गलौज की और जान से मारने की धमकी दी। शिकायत के आधार पर मुकदमा दर्ज किया गया। मुकदमे की जानकारी होने के बाद आरोपी दोबारा पीड़िता के घर पहुंचकर हंगामा करने लगे और शांति व्यवस्था भंग करने की स्थिति उत्पन्न कर दी।

स्थिति की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने दोनों आरोपियों को मौके से गिरफ्तार कर लिया। उनके खिलाफ धारा 170, 126 व 135 बीएनएसएस के तहत भी कार्रवाई की गई है। पुलिस द्वारा आगे की विधिक कार्रवाई की जा रही है।

इस कार्रवाई में प्रभारी निरीक्षक विजय कुमार शुक्ला, उपनिरीक्षक अली अतहर (चौकी प्रभारी तेलियाबाग) तथा उपनिरीक्षक संदीप चौरसिया की टीम शामिल रही।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button