उत्तर प्रदेशवाराणसी

Varanasi News: काशी विश्वनाथ धाम में 16 रुद्र विग्रह पर एक साथ रुद्राभिषेक का आयोजन

वाराणसी । चैत्र नवरात्रि सप्तमी तिथि के उपलक्ष्य में श्री काशी विश्वनाथ मंदिर न्यास द्वारा संकल्पित श्रृंगार सामग्री एवं वस्त्रादि माता विशालाक्षी शक्तिपीठ को पर्व–दिवस में प्रतिदिन की भांति अर्पित किए गए। धाम में श्रद्धालुओं तथा उपवास रख रहे शक्ति आराधकों हेतु शुद्ध सात्विक पेय यथा बेल शरबत, केवड़ा गुलाब जल तथा नींबू शरबत इत्यादि की व्यवस्था शीतल पेय जल के साथ ही उपलब्ध कराई जा रही है।

Advertisements


आज सप्तमी तिथि पर श्री काशी विश्वनाथ धाम स्थित समस्त 16 रुद्र विग्रह पर एक साथ रुद्राभिषेक महायज्ञ का आयोजन सायंकाल 5 बजे से किया जाएगा। इस महायज्ञ में मंडलायुक्त वाराणसी न्यास अध्यक्ष एवं न्यास के सदस्यगण, मुख्य कार्यपालक अधिकारी तथा न्यास के अन्य अधिकारीगण याजक की भूमिका में प्रतिभाग कर धाम की भव्यता, राष्ट्र के वैभव, सनातन धर्म के सुयश विस्तार एवं विश्व कल्याण के मनोरथ की सिद्धि हेतु संकल्प करेंगे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button