Varanasi : 149 वर्ष पुराना मंदिर पर भव्य श्रृंगार और विशाल भंडारे का आयोजन में शामिल हुए गणमान्य लोग

वाराणसी । संत कबीर रोड स्थित शिव मंदिर जनसेवा समिति द्वारा रविवार को 149 वर्ष पुराना जनता खूब शिव मंदिर पर भव्य श्रृंगार और विशाल भंडारे का आयोजन किया गया । इस अवसर पर क्षेत्रीय सम्मानित नागरिक गण व क्षेत्रीय विधायक डॉ नीलकंठ तिवारी जी , शहर उतरी के विधायक व मंत्री श्री रविंद्र जायसवाल जी नवनिर्वाचित भाजपा के शहर अध्यक्ष श्री प्रदीप अग्रहरि जी, श्री अमरिश सिंह भोला ( हिन्दु युवा वाहिनी पुर्व अध्यक्ष व मनोनीत सदस्य वाराणसी विकास प्राधिकरण)

पूर्व सभासद विनोद गुप्ता जी, क्षेत्रिय मंडल अध्यक्ष राजीव सिंह की गरिमा में उपस्थित रही इन्होंने बाबा का दर्शन कर व प्रसाद ग्रहण किया । क्षेत्रीय लोगों में व जन सेवा समिति के दीपक वैश्य, श्रीनाथ गुप्ता, संजय साहू, सुशील जोतवानी, सुनील श्रीवास्तव, आंनद श्रीवास्तव , डॉ के के वैश्य दाऊ जी निगम ,सन्नी विश्वकर्मा आदि गणमान्य लोग मौजूद रहे ।



