उत्तर प्रदेशवाराणसी

Varanasi : सिगरा पुलिस ने भिन्न-भिन्न मुकदमों से सम्बन्धित टप्पेबाजी गिरोह के छह अभियुक्तों को किया गिरफ्तार

Shekhar pandey

Advertisements

वाराणसी, निष्पक्ष काशी। पुलिस आयुक्त मोहित अग्रवाल द्वारा अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाये जा रहे अभियान के तहत पुलिस उपायुक्त काशी जोन के निर्देशन व अपर पुलिस उपायुक्त जोन काशी पर्यवेक्षण व सहायक पुलिस आयुक्त चेतगंज व प्रभारी निरीक्षक सिगरा के कुशल नेतृत्व में सिगरा पुलिस द्वारा विभिन्न धाराओ से सम्बन्धित छह अभियुक्तगण को NER पार्किंग मैदान थाना क्षेत्र सिगरा से 13.जुलाई को गिरफ्तार कर आवश्यक विधिक कार्यवाही की जा रही है।
घटना के संबंध में बताया जाता है कि दिनांक – 07/06/2025 को आवेदक द्वारा थाना सिगरा कमिश्नरेट वाराणसी में प्रार्थना पत्र दिया गया कि दिनांक 10/05/2025 को उनकी पत्नी लड़की की शादी के प्रयोजन में वाराणसी आई थी तथा शादी सम्पन्न होने के बाद 14/05/2025 को अपने निवास स्थान प्रयागराज जाने के लिए बस स्टैण्ड कैण्ट वाराणसी पहुंची।

जहाँ पर प्रयागराज जाने हेतु बस का टिकट लेकर अपना ट्राली बैंग लिए हुए बस पर बैठना चाही की इसी बीच आवेदक की पत्नी से 3-4 अज्ञात व्यक्ति ने कहा कि यह बस नहीं जायेगी जिस पर आवेदक कि पत्नी उनकी बातों में आकर उनके द्वारा बताये गए बस में बैठ गई तथा उपरोक्त अज्ञात व्यक्तियों ने आवेदक की पत्नी का ट्राली बैग लेकर उसी बस में 2 सीट पीछे बैठ गए और कहा कि बहन जी ट्राली यही रहने दो हम भी वहीं जा रहे है जहाँ आप जा रही हैं। आवेदक की पत्नी के ट्रॉली बैग में कुछ कीमती आभूषण और 6-7 हजार रुपए कैश रखे थे। आवेदक की पत्नी अपना ट्राली बैग सुरक्षित समझते हुए झूसी स्टैंड पर उतरकर अपने आवास पर पहुंच गई। जब दिनांक 16/05/2025 को अपने बैग को देखा तो उसमें से सारा समान गायब था। जिसके सम्बन्ध में मुकदमा पंजीकृत है। वहीं दूसरी ओर दिनांक- 07/06/2025 को आवेदक ने प्रार्थना पत्र दिया कि दिनांक 02/06/2025 को बैंगलोर फ्लाइट से वाराणसी आया वहाँ से गया बिहार जाने के लिए बस देख रहा था तभी 2 लोग मिले और बगल में खड़े हो कर ATM पिन जान गए और बातचीत करने लगे।

इसी दौरान मेरा मोबाइल फोन धोखे से बात करने के बहाने ले लिए। मेरे मोबाइल के पीछे मेरा ATM Card था उसके बाद मेरे अकाउंट से 55,000 UPI के जरिए तथा 50,000 रू0 ATM Card के जरिए पैसे निकाल लिए। जिसके सम्बन्ध में थाना सिगरा कमिश्नरेट वाराणसी में मुकदमा पंजीकृत है। दिनांक 21/06/2025 को आवेदक द्वारा प्रार्थना पत्र दिया गया कि वह अपने पैतृक निवारा खेताराराय जनपद जौनपुर से ट्रेन के माध्यम से दिनांक 18.06.2025 को कैंट स्टेशन वाराणसी पहुँचा था तुलसी नगर जाने हेतु टैम्पू आटो ड्राइवर को अपना मोबाइल पता जानने हेतु दे दिया टैम्पो चालक ने तुरन्त अपने साथी को मोबाइल दे दिया और वह लेकर भाग गया जिसके बाद आवेदक के मोबाइल से विभिन्न दिनांक में खाते से कुल 32359 रुपये का ट्रांजेक्शन किया गया जिसके सम्बन्ध में भी थाना सिगरा कमिश्नरेट वाराणसी में मुकदमा पंजीकृत है। दिनांक 12/07/2025 को आवेदक द्वारा प्रार्थना पत्र दिया गया कि दिनांक 11/07/2025 को वह अपने निजी कार्य से वाराणसी बस स्टैण्ड में बस का इंतजार कर रहे थे तभी उनकी मोबाइल MOTO G85 जिसके कवर में ATM कार्ड था चोरी कर लिया गया था। जिसके सम्बन्ध में थाना सिगरा में मुकदमा पंजीकृत है।

दिनांक- 12/07/2025 को आवेदक द्वारा लिखित प्रार्थना पत्र दिया गया कि वाराणसी रेलवे स्टेशन रोडवेज पर 2 व्यक्तियो से मिला उनमे से एक व्यक्ति परेशान था और रो रहा था उनके पास कैश पेमेन्ट था उनको अकाउन्ट में पेमेन्ट चाहिए बोलकर धोखे से मेरा UPI पिन जान लिया और मोबाइल और ATM कार्ड दोनों लेकर भाग गए और मेरे अकाउंट में 80000/- और 54000/- रुपये थे। जिसके सम्बन्ध में थाना सिगरा कमिश्नरेट वाराणसी में मुकदमा पंजीकृत है। गिरफ्तार अभियुक्तगण का नाम पत राजा पुत्र लक्ष्मण महतो नि० म०न० ई-745 जे0जे0 कालोनी बवाना नार्थ वेस्ट दिल्ली उम्र 26 वर्ष। आजाद पुत्र शमशाद अहमद नि0 450 गली नं0 7 ब्लाक ई जे0जे0 बवाना बरवाला नार्थ वेस्ट दिल्ली उम्र 25 वर्ष।

रिंकू पुत्र देव कर्ण नि० म०नं0 614 जे0जे0 कालोनी ब्लाक ई बवाना नार्थ वेस्ट दिल्ली उम्र 24 वर्ष। लकी पुत्र उपेन्द्र सिंह नि०म०नं० ई-53 जे0जे0 कालोनी बवाना नार्थ वेस्ट दिल्ली उम्र 29 वर्ष। जीशान पुत्र मो० तफसीर नि० वार्ड नं0 08 जेनाउ बैसफी मधुबनी जेनौर मधुबनी बिहार उम्र 19 वर्ष। सुराब पुत्र अब्दुल कासिम नि० म०न0 331 के ब्लाक जे जे कालोनी बवाना थाना भोरगढ नार्थ वेस्ट दिल्ली उम्र 23 वर्ष। शामिल है।
पुलिस ने उपरोक्त अभियुक्तों के कब्जे से 70,000 हजार रूपये नगद व एक मोबाइल बरामद किया है। गिरफ़्तारी व सराहनीय कार्य करने वाली पुलिस टीम सिगरा प्रभारी निरीक्षक संजय कुमार मिश्र उ0नि0 पुष्कर दूबे चौ०प्र० रोडवेज उ0नि0 विकल शाण्डिल्य चौ०प्र० काशी विद्यापीठ उ०नि० अभय सिंह परिहार हे0का0 जितेन्द्र सिंह हे0का0 अनन्त कुमार सिंह का0 नीरज मौर्या का0 मृत्युंजय सिंह
का० चिन्ताहरण तिवारी शामिल रहे ।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button