उत्तर प्रदेशवाराणसी

Varanasi : चौक पुलिस ने 170 कि0ग्रा0 अवैध पटाखा के साथ एक अभियुक्त को किया गिरफ्तार

Shekhar pandey

Advertisements

वाराणसी, निष्पक्ष काशी। पुलिस आयुक्त मोहित अग्रवाल द्वारा अपराधों की रोकथाम के मद्देनजर चोरी/लूट की घटनाओ के सफल अनावरण एवं वांछित फरार अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु चलाये जा रहे अभियान के क्रम में पुलिस उपायुक्त काशी जोन के निर्देशन मे अपर पुलिस उपायुक्त काशी जोन के पर्यवेक्षण मे एवं सहायक पुलिस आयुक्त दशाश्वमेध व प्रभारी निरीक्षक चौक के नेतृत्व में चौक पुलिस टीम द्वारा मुखबिर की सूचना पर मंगवार 14.अक्टूबर को थाना चौक क्षेत्र के 45/11 नया चौक मकान/दुकान से 170 कि0ग्रा0 अवैध विस्फोटक सामग्री (पटाखा) समय 17.00 बजे बरामद किया गया तथा मौके से अभियुक्त फुरकान पुत्र स्व० फारुक खान निवासी सी. के. 45/11 नया चौक थाना चौक कमिश्नरेट वाराणसी को गिरफ्तार किया गया।

पुलिस ने उक्त गिरफ्तारी व बरामदगी के संबंध में थाना चौक में धारा-287 बीएनएस व 9B विस्फोटक अधिनियम 1884 थाना चौक कमिश्नरेट वाराणसी पंजीकृत कर अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही है। गिरफ्तारी व बरामदगी करने वाली पुलिस टीम चौक थाना प्रभारी निरीक्षक दिलीप कुमार मिश्रा उ०नि० प्रकाश सिंह चौहान चौकी प्रभारी दालमंडी उ0नि0 यशवन्त सिंह उ0नि0 सुश्री मानसी वर्मा हे0का0 दिलीप कुमार सिंह हे0का0 अरविंद यादव का० भोलू खरवार शामिल रहे ।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button