Varanasi : लंका पुलिस ने शातिर चोर को किया गिरफ्तार, चोरी का मोबाइल , टैब किया बरामद

Shekhar pandey
वाराणसी, निष्पक्ष काशी । पुलिस आयुक्त मोहित अग्रवाल द्वारा अपराधों की रोकथाम के मद्देनजर चोरी/लूट की घटनाओ के सफल अनावरण एवं वांछित फरार अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु चलाये जा रहे अभियान के क्रम में पुलिस उपायुक्त काशी जोन के निर्देशन में अपर पुलिस उपायुक्त काशी जोन के पर्यवेक्षण मे एवं सहायक पुलिस आयुक्त भेलूपुर व प्रभारी निरीक्षक लंका के नेतृत्व में पुलिस टीम द्वारा मुखबिर की सूचना पर, धारा-35 (1) बीएनएसएस व 317 (2) बीएनएस से संबंधित वांछित अभियुक्त सोहम शिवम पुत्र हरिहर राम जी निवासी अघोर फाउंडेशन सामनेघाट थाना लंका कमि० वाराणसी उम्र करीब 23 वर्ष को ट्रामा सेंटर तिराहे से भगवानपुर मोड के पास से दिनांक 13.10.2025 को गिरफ्तार कर आवश्यक विधिक कार्यवाही की जा रही है।
पूछताछ के दौरान अभियुक्त सोहम शिवम बता रहा है कि मैं बीएचयू व ट्रामासेंटर में घूमता रहता हूँ और ईलाज कराने आए मरीजों व उनके परिजनों के मोबाइल/टैब व पर्स चोरी कर राह चलते लोगों को बेच देता हूँ जिससे मैं अपनी जरूरतें व शौक पूरे करता हूँ आज मैं बीएचयू व ट्रामा से चोरी किए गए मोबाइलों टैब को बेचने की फिराक में था कि आप लोगों ने पकड़ लिया। गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम उ0नि0 शिवाकर मिश्रा थाना लंका उ0नि0 दयाशंकर हे०का० बिपिन बिहारी ओझा का० कुन्नू शामिल रहे ।



