उत्तर प्रदेशचंदौली

Chandauli : पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में यातायात पुलिस टीम द्वारा वाहन चालकों के विरुद्ध की कार्यवाही

Shekhar pandey

Advertisements

चंदौली, निष्पक्ष काशी । पुलिस अधीक्षक आदित्य लांग्हे के निर्देशन में अपर पुलिस अधीक्षक ऑपरेशन व क्षेत्राधिकारी पीडीडीयू नगर/क्षेत्राधिकारी यातायात के मार्गदर्शन व पर्यवेक्षण में प्रभारी यातायात के नेतृत्व में यातायात पुलिस टीम द्वारा समस्त क्षेत्र में चेकिंग अभियान चलाकर क्षमता से अधिक सवारी बैठाकर चलने वाले वाहन चालकों, बिना हेलमेट व नो पार्किंग में खडें वाहनों के खिलाफ प्रभावी कार्यवाही की गई। इस अभियान में विशेष रूप से ऑटो एवं अन्य निजी व व्यावसायिक वाहन की चेकिंग की गई । चेकिंग के दौरान कई ऐसे वाहन चालक पाए गए जिन्होंने यात्री संख्या के निर्धारित मानकों का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों के विरुद्ध चालान की कार्यवाही की गई।

आमजन व वाहन चालकों को यातायात नियमों के प्रति जागरूक करते हुए यातायात नियमों के पालन करने हेतु जैसे- नशे की हालत में वाहन न चलाने, निर्धारित मानक से अधिक सवारी न बैठाने, वाहन चलाते समय मोबाइल फोन का प्रयोग न करने, अवयस्क को वाहन न चलाने देने, सीट बेल्ट का प्रयोग करने व दो पहिया वाहनों पर हेलमेट का प्रयोग करने, वाहनों को ओवर लोड न चलाने आदि के संबन्ध में जागरूक किया गया व सभी को अवगत कराया गया कि कार या अन्य बड़े वाहनों को चलाते समय “सीटबेल्ट” का प्रयोग व दो पहिया वाहन चलाते समय “हेलमेट” का प्रयोग अवश्य करें । मंगलवार 14.अक्टूबर को चेकिंग अभियान के दौरान बिना हेलमेट के-176 वाहन, नो पार्किंग- 39 वाहनों व नाबालिग द्वारा वाहन चलाने वाले-01 वाहन सहित कुल 274 वाहनों का यातायात के अन्य धाराओं में चालान की कार्यवाही की गई। इस अभियान के दौरान कुल 274 वाहनों से ₹ 2,95,200/- का चालान किया गया है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button