Varanasi : अखिल भारतीय चौरसिया महासभा ने 2026 हिंदी पंचांग कैलेंडर का भव्य लोकार्पण किया

Shekhar Pandey
वाराणसी। अखिल भारतीय चौरसिया महासभा द्वारा सोनारपुर, शिवाला रोड स्थित होटल सिवाय ग्रैंड के सभागार में वर्ष 2026 (कैलेंडर) हिंदी पंचांग पांचवा का भव्य रूप से लोकार्पण से किया गया है। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि संस्था के राष्ट्रीय अध्यक्ष प्रदीप चौरसिया एवं विशिष्ट अतिथि सुधीर चौरसिया रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रदेश अध्यक्ष डॉक्टर अजय चौरसिया, संचालन संयोजक महानगर अध्यक्ष सोहनलाल चौरसिया ने किया। इस अवसर पर समाज में उत्कृष्ट कार्य करने वाले अनेको लोगों को अंगवस्त्र, स्मृति चिन्ह तथा कैलेंडर प्रदान कर सम्मानित किया गया।

इस अवसर पर मुख्य रूप से संरक्षक कृष्ण मोहनदास चौरसिया, राष्ट्रीय महिला महासचिव श्रीमती गणेशनी, अध्यक्ष श्यामा देवी, अंजनी चौरसिया, पूर्व पार्षद कृष्ण चौरसिया, दिनेश चौरसिया, अनूप चौरसिया, उपाध्यक्ष विजय चौरसिया, अवधेश चौरसिया, अवनीश चौरसिया, गणेश चौरसिया कोषाध्यक्ष, गौरव चौरसिया, अमित चौरसिया, सुमित चौरसिया, दीपक चौरसिया, रितेश चौरसिया, सुनील चौरसिया, चंद्र मोहन चौरसिया, बाबूलाल चौरसिया, चंचल चौरसिया सहित बडी संख्या में चौरसिया समाज के लोग उपस्थित थे।



