Varanasi : सिगरा में हिंदू सम्मेलन संघ की संगोष्ठी, हजारों की सहभागिता से क्षेत्र हुआ भगवामय

Shekhar Pandey
वाराणसी। सिगरा के श्रीनगर काँलोनी स्थित एक पार्क में रविवार को हिन्दू सम्मेलन संघ की ओर से एक संगोष्ठी आयोजन किया गया। इस अवसर पर हिंदू सम्मेलन संघ के अध्यक्ष अमित शेवारमानी ने बताया कि हिंदू समाज को एकजुट करने के लिए आज हिंदू सम्मेलन का आयोजन किया गया है।
सम्मेलन में हजारों की संख्या में हिंदू शामिल हुए और संगठन की विकास व विस्तार हेतु अग्रिम रणनीति पर चर्चा की गयी तथा सभी आये लोगों के लिए प्रसाद ग्रहण हेतु भण्डारे का भी आयोजन किया गया। इस मौके पर पूरा क्षेत्र भगवामय हो गया।
इस अवसर पर हिंदू सम्मेलन के अध्यक्ष अमित शेवारमानी, महामंत्री रविशंकर, राजेंद्र गुप्ता, दीपक अग्रवाल, उपाध्यक्ष शिवेंद्र कुमार, करण शंकर, सुरेश वाद्या, मंत्री हरेंद्र उपाध्याय, आकाश मिश्रा, धीरेंद्र शर्मा, गुलाब सोनकर, शिवम वर्मा, सतीश कुमार, कोषाध्यक्ष अम्बे, विनोद त्रिपाठी एवं राहुल केसरी, शंकर पटेल सहित हजारो हजारों लोग उपस्थित रहे।



