उत्तर प्रदेशवाराणसी

वाराणसी: त्रिदेव मंदिर प्राण-प्रतिष्ठा महोत्सव का शुभारंभ, भव्य कलश यात्रा निकाली गई

वाराणसी। दिनांक 16 जनवरी को त्रिदेव मन्दिर प्राण-प्रतिष्ठा का कार्यक्रम प्रारम्भ हुआ जो 16-1-2025 से 22-1-2025 तक चलेगा। आज प्रथम दिवस कलश यात्रा निकाली गई। जिसमें त्रिदेव मन्दिर से 51 कलश महिलाओं एवं 101 ध्वज पुरुषों द्वारा लेकर घोड़े के साथ नगर का भ्रमण किया। उपरोक्त कलश यात्रा त्रिदेव मन्दिर से पहडिया तालाब, अशोक बिहार कालोनी, सारंग तालाब, पहडिया मण्डी, पहडिया चौराहा, कृष्णा नगर कालोनी, गणपत नगर कालोनी से होते हुए त्रिदेव मन्दिर पर आकर समाप्त हुई। इस अवसर पर मन्दिर प्राण-प्रतिष्ठा के संस्थापक अध्यक्ष अरुण कुमार यादव (कैलाश), कमलेश पटेल, सत्यनारायण यादव, प्रो अशोक कुमार सोनकर, बलबीर पटेल, नागेश्वर रस्तोगी, पंचकोसी युवा व्यापार मंडल के मनोज यादव, संजय कुमार पाण्डेय, जितेंद्र सोनी, प्रकाश श्रीवास्तव, डॉ संजय दुबे, राजीव वर्मा, मदन मोहन दुबे, विनोद दीक्षित, चेतनारायण राजभर, विनय कुमार श्रीवास्तव, भाजपा सारनाथ मंडल अध्यक्ष अजीत सिंह व संजय पांडेय, सीरे यादव, राजेश यादव सहित बड़ी संख्या में स्थानीय नागरिक उपस्थित रहे।

Advertisements

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button