Varanasi : शारदीय नवरात्रि को सकुशल संपन्न कराए जाने को लेकर पुलिस अधिकारियों ने किया पैदल गस्त

⚡⚡Shekhar pandey⚡⚡
वाराणसी, निष्पक्ष काशी । अपर पुलिस आयुक्त, कानून-व्यवस्था एवं मुख्यालय शिवहरि द्वारा शारदीय नवरात्रि के अवसर पर मंगलवार को अम्बेडकर चौराहा, कचहरी चौराहा, गोलघर, पुलिस लाइन चौराहा, भोजूवीर, गिलटबाजार, सेन्ट्रल जेल तिरहा, लहरतारा होते हुए मण्डुवाडीह, बीएलडब्लू, सुन्दरपुर, बीएचयू चौराहा, सोनारपुरा, गोदौलिया, गिरजाघर चौराहा, नई सड़क, बेनिया, चेतगंज, लहुराबीर आदि स्थानों के आस-पास के संवेदनशील स्थानों एवं माँ दुर्गा पूजा पाण्डालों के आस-पास पैदल गश्त करते हुये श्रद्वालुओं के आगमन एवं प्रस्थान हेतु मार्गो को अतिक्रमण मुक्त कराया गया, श्रद्धालुओं एवं राहगिरों के यातायात एवं पार्किंग व्यवस्था का पालन कराया गया। उक्त निरीक्षण भ्रमण के दौरान बेतरतीब खडे वाहनो/अतिक्रमण के सम्बन्ध में सम्बन्धित थाना प्रभारी एवं सम्बन्धित चौकी प्रभारी को कठोरता पूर्वक विधिक कार्यवाही करने एवं अतिक्रमण मुक्त किये जाने के सम्बन्ध में आवश्यक दिशा-निर्देश दिया गया।

उक्त निरीक्षण/भ्रमण के दौरान ए०डी०सी०पी० काशी, ए०सी०पी० यातायात एवं प्रभारी निरीक्षकगण थाना शिवपुर, थाना लंका, थाना चेतगंज कमिश्नरेट वाराणसी व सम्बन्धित चौकी प्रभारी मय पुलिस बल के साथ उपस्थित रहे। निरीक्षण के दौरान श्रद्धालुओं की शांति, सुरक्षा एवं यातायात व्यवस्था को ध्यान में रखते हुए अधिकारियों को विस्तृत दिशा-निर्देश प्रदान किया गया, जो निम्न है-शारदीय नवरात्रि, दुर्गा-पूजा, दशहरा पर्व को शान्तिपूर्ण ढंग से सम्पन्न एवं कानून-व्यवस्था बनाए रखने हेतु गिलट बाजार में सुगम यातायात व्यवस्था हेतु यातायात पुलिस कर्मियों को निर्देशित किया गया। सेन्ट्रल जेल चौराहा पर यातायात व्यवस्था में लगे यातायात कर्मियों को चेक किया गया तो मौजूद मिले और यातायात व्यवस्था सुगम पाया गया। मण्डुवाडीह चौराहा का यातायात व्यवस्था का निरीक्षण किया गया तो रोड़ के किनारे अतिक्रमण करने वाले आटो/टोटो को हटाने हेतु निर्देशित किया गया। थाना लंका क्षेत्र में नरिया तिराहे पर पहुंचकर थाना प्रभारी लंका व चौकी प्रभारीगण व थाने के पुलिस बल के साथ नरिया तिराहे से मालवीय चौराहा से होते हुए संत रविदास गेट तक फुट पेट्रोलिंग किया गया। फूट-पैट्रोलिंग के दौरान रोड़ के किनारे दुकान के सामने बेतरतीब खड़े वाहनों का चालान करने हेतु थाना प्रभारी को निर्देशित किया गया। थाना भेलूपुर क्षेत्रान्तर्गत सोनारपुरा बाजार में सड़क पर काफी भीड़ पाया गया, यातायात व्यवस्था के सुगम संचालन हेतु वाहन चालको को अपने लेन में चलने हेतु निर्देशित किया गया।गोदौलिया, गिरजाघर चौराहा पर काफी भीड़ पाया गया, यातायात व्यवस्था के सुगम संचालन हेतु वाहन चालको को अपने लेन में चलने और यातायात नियमों का पालन करने हेतु निर्देशित किया गया और अतिक्रमण किये गये ठेलों को सड़क के किनारे करवाया गया।-गिरजाघर चौराहा से बेनिया तक फुट पेट्रोलिंग किया गया, फूट-पैट्रोलिंग के दौरान रोड़ के किनारे दुकान के सामने बेतरतीब खड़े वाहनों को हटवाया गया और यातायात के नियमों का पालन करने हेतु निर्देशित किया गया। चेतगंज थाना क्षेत्रान्तर्गत हथुया मार्केट में माँ दुर्गा पूजा के पण्डाल में उपस्थित श्रद्धालुओं का भीड़ प्रबंधन एंव शारदीय नवरात्रि दशहरा पर्व को शान्तिपूर्ण ढंग से सम्पन्न एवं कानून-व्यवस्था बनाए रखने, यातायात, अपराध नियंत्रण करने और जनता में सुरक्षा की भावना मजबूत करने के लिए ए०डी०सी०पी० काशी, ए०सी०पी० यातायात एवं प्रभारी निरीक्षक थाना चेतगंज कमिश्नरेट वाराणसी को निर्देशित किया गया। शारदीय नवरात्रि/दशहरा पर्व एक धार्मिक त्यौहार है। यह त्यौहार को मनाने वाले श्रद्धालुयों की सुरक्षा एवं सुविधा सर्वोच्च प्राथमिकता है। सभी अधिकारीगण एवं विभाग पूरी निष्ठा एवं सतर्कता के साथ कार्य करे ताकि यह त्यौहार सकुशल शान्तिपूर्ण और सौहार्द के साथ सम्पन्न हो सके।



