उत्तर प्रदेशवाराणसी

Varanàsi : पति विदेश में करता है नौकरी, पत्नी फांसी लगाकर दे दी जान पुलिस कर रही मामले की जांच

वाराणसी । चौबेपुर थाना अंतर्गत रामचन्दीपुर नखवॉ गांव में शनिवार को सुमन नमक एक 35 वर्षीय महिला ने दुपट्टे से फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली । मिली खबर के अनुसार चन्दवक थाना क्षेत्र के सेमरी गांव जिला जौनपुर की रहने वाली सुमन की शादी आठ-दस वर्ष पूर्व रामचन्दीपुर नखवॉ निवासी राजमणी निषाद के साथ हुई थी। उसके तीन बच्चे हैं सबसे बड़ी बच्ची रिया 5 वर्ष, प्रिया 3 वर्ष और सबसे छोटा बेटा प्रियांश 2 वर्ष है। इधर पिछले दो-तीन माह से मृतक का पति सऊदी जाकर नौकरी कर रहा है घर पर सुमन उसके तीनों बच्चे और सास अमरावती देवी रहती हैं। सास-बहू में आपसी झगड़े के चलते दोनों अलग-अगल खाना बनाकर खाती हैं। आए दिन दोनों के बीच नोक-झोंक होती रहती थी। घटना की जानकारी मिलते ही चौबेपुर पुलिस जब मौके पर पहुँची तो मृतका घर के बाहर लेटायी हुई पाई गई। मृतका सुमन की सास अमरावती से पूछताछ पर बताई की उसकी बहू घर के अंदर गाटर में लगी कुंडी में दुपट्टे बांधकर फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली है। उसके दुपट्टे का फंदा काटकर वह उसे बाहर निकालकर लेटाई है।
घटना की जानकारी मिलने पर प्रभारी निरीक्षक जगदीश कुशवाहा, चौकी प्रभारी चाँदपुर अंकुर कुशवाहा घटनास्थल की जांच की और विधि विज्ञान प्रयोगशाला विभाग की टीम भी मौके पर पहुंचकर जांच पड़ताल की। पुलिस ने पंचनामा भरवाकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

Advertisements

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button