Blog

Chandauli : छह साल की बालिका के साथ दुष्कर्म करने वाला अभियुक्त पुलिस मुठभेड़ के दौरान गिरफ्तार

चंदौली । छह वर्षीय बालिका के साथ दुष्कर्म करने वाले को चंदौली पुलिस ने नवही के पास मुठभेड़ के दौरान गिरफ्तार कर सफलता हासिल की है। पुलिस द्वारा जवाबी कार्रवाई में अभियुक्त के पैर में गोली लगी है उसे घायल अवस्था में स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया गया है। गिरफ्तार अभियुक्त सुभाष सोनकर पुत्र सकलू सोनकर चंदौली जिले के बिसौरी गांव का निवासी है। जो कि आज अपने घर से सामान लेकर कही भागने के फिराक में था । इसी बीच पुलिस से मुठभेड़ हो गई। बताया जाता है कि सदर कोतवाली क्षेत्र के एक गांव में शुक्रवार को शादीशुदा पड़ोसी ने एक छह वर्षीय बालिका के साथ घसीट कर खेत में लेजाकर जबरदस्ती दुष्कर्म किया । आरोपी की गिरफ्तारी की मांग को लेकर आक्रोशित परिजनों ने बालिका के साथ एक घंटे तक नेशनल हाइवे बिसौरी पर चक्का जाम कर दिया । पीड़िता के परिजनों के अनुसार होली की रात एक शादीशुदा व्यक्ति ने पड़ोसी को फोन कर कहा कि मेरे घर पर कोई नहीं है, मैं भी बाहर जा रहा हूं। किसी को घर देखने के लिए भेज दो। इस पर पिता ने अपनी छह साल की बेटी को पड़ोसी का घर देखने के लिए भेज दिया। जैसे ही नाबालिग उसके घर के पास पहुंची वह उसे जबरन घसीटकर खेत में ले गया और दुष्कर्म किया। नाबालिग के बेहोश होने पर वह भाग गया। काफी देर बाद होश आने पर बच्ची घर आई और आपबीती सुनाई। शनिवार को आरोपी के गिरफ्तारी को लेकर आक्रोशित परिजनों ने एक घंटे तक नेशनल हाईवे पर चक्का जाम कर दिया । इसकी जानकारी होते ही आनन-फानन में सदर क्षेत्राधिकारी राजेश राय और कोतवाल राजेश कुमार सिंह दलबल के साथ मौके पर पहुंच गए। पुलिस ने चक्का जाम कर रहे लोगों को किसी तरह से समझा-बुझाकर शांत कराया। इसके बाद पीड़िता के पिता की तहरीर पर कार्रवाई में जुट गई हैं। एसपी चंदौली ने गिरफ्तारी के लिए चार टीमें गठित कर दी । और जल्द ही आरोपी को पुलिस ने मुठभेड़ के दौरान गिरफ्तार कर लिया ।

Advertisements

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button