उत्तर प्रदेशवाराणसी

Varanasi : भारत विकास परिषद नीलकंठ शाखा का पारिवारिक होली मिलन एवं दायित्वधारी मनोनयन समारोह संपन्न

Shekhar Pandey

Advertisements

वाराणसी। भारत विकास परिषद् काशी प्रदेश प्रान्त उत्तर मध्य क्षेत्र द्वितीय के नीलकण्ठ शाखा ने कन्हैयालाल स्मृति भवन रथयात्रा में प्रान्तीय चुनाव पर्यवेक्षक विशाल कपूर के सानिध्य में मां भारती व स्वामी विवेकानंद जी के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर तथा दीप प्रज्ज्वलित कर राष्ट्रीय गीत वन्देमातरम् के साथ नये सत्र के दायित्वधारियों अध्यक्ष रवि प्रकाश बरनवाल, सचिव संजीव श्रीवास्तव, कोषाध्यक्ष सतीश कुमार सिंह व महिला सहभागिता विभा मौर्य का मनोनयन करते हुए खुशनुमा माहौल में पूर्ण कराया । शाखाध्यक्ष कमल कुमार सिंह ने प्रान्तीय सचिव विष्णु सेठ, प्रान्तीय पर्यावरण आलोक अरोड़ा, प्रान्तीय गतिविधि राकेश मौर्य, प्रान्तीय महिला सह-गतिविधि संयोजिका नन्दिनी सिंह व शाखा के सदस्याओं, सदस्यों तथा बच्चों का स्वागत किया । इसके पश्चात होली का रंग फूलों के संग का पारिवारिक मिलन समारोह बसंत की सुबह और खुशियों का त्योहार के साथ पूनम जायसवाल द्वारा गणेश वन्दना से आरंभ हुआ ।

इस कार्यक्रम की संयोजिकाएँ नीलम पटेल, अंबिका वर्मा, नीतू गुप्ता व रोलिका शाह रहीं । प्रान्तीय अध्यक्ष अजीत मेहरोत्रा ने नीलकंठ शाखा के इस पारिवारिक कार्यक्रम की भूरी भूरी सराहना की व शाखा को और आगे बढ़ने की शुभकामनाएँ प्रदान किया। कार्यक्रम का कुशल संचालन राकेश मौर्य, राजीव गुप्ता व प्रियंका मिश्रा ने किया । इस कार्यक्रम में महिला गतिविधि संयोजिका गीता सिंह, कोषाध्यक्ष मंजू गौतम, संरक्षक द्वय प्रवीण कुमार श्रीवास्तव व महाबीर प्रसाद श्रीवास्तव, निवर्तमान अध्यक्ष राकेश मौर्य, पूर्व सचिव सीमा श्रीवास्तव व प्रियंका मिश्रा, यशोदा बरनवाल, सोनिका गुप्ता, सौम्या त्रिपाठी, अंजना सिंह, ममता उपाध्याय, डॉक्टर ज्योति श्रीवास्तव, सरिता श्रीवास्तव, सुनीता अग्रहरि, किरण यादव, प्रज्ञा त्रिपाठी, वन्दना, कीर्ति सिंह, आहुति सिंह, निशान्त सिंह, संदीप, योगेश श्रीवास्तव, संतोष कुमार सिंह, सी.ए. आयुष शाह, राजीव गुप्ता, अनुज भार्गव, डॉक्टर अमित पांडेय, अमनदीप सिंह, रविन्द्र, राजकुमार सिंह, अजय योगाचार्य, उमाशंकर जायसवाल, प्रदीप त्रिपाठी, दीपक पुजारी, सुनील अग्रहरि, अनुज भार्गव, राजेश सिंह, अभिभावक जन, बच्चों सहित आदि लोग उपस्थित रहें ।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button