उत्तर प्रदेशवाराणसी

Varanasi : वाराणसी नगर निगम परिवहन चालक संघ के नवनिर्वाचित पदाधिकारियों का पदग्रहण समारोह संपन्न, महापौर ने दिलाई गोपनीयता की शपथ

Shekhar pandey

Advertisements

वाराणसी। वाराणसी नगर निगम परिवहन चालक संघ के नवनिर्वाचित पदाधिकारियों एवं सदस्यों के पदग्रहण समारोह में अशोक तिवारी महापौर वाराणसी द्वारा “पद ग्रहण शपथ ग्रहण समारोह” में गोपनीयता की शपथ दिलायी गयी। समारोह का संचालन रवीन्द्र नारायण उपाध्याय संरक्षक काशी नगर निगम कर्मचमी संघ ने किया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि अशोक तिवारी महापौर रहे तथा कार्यक्रम की अध्यक्षता अक्षत वर्मा नगर आयुक्त ने किया। समारोह को शशि कुमार मिश्र प्रदेश अध्यक्ष, रमाकान्त मिश्र प्रदेश महामंत्री, राकेश अग्निहोत्री प्रदेश कार्यवाहक अध्यक्ष, आर पी सिंह वरिष्ठ उपाध्यक्ष के अतिरिक्त अन्य प्रादेशिक पदाधिकारियों ने संबोधित किया।

शपथ ग्रहण करने वालों में राकेश शर्मा अध्यक्ष, अखिलेश सिंह महामनी, अमृत लाल मिश्र कार्यवाहक अध्यक्ष, सुनील तिवारी उपाध्यक्ष, देवेश सिंह संगठन मंत्री, अमृत लाल कोषाध्यक्ष, जय सिंह प्रचार मंत्री, अनिल कुमार वरिष्ठ उपाध्यक्ष, अनुप कुमार वरिष्ठ उपाध्यक्ष, भोला नाथ संयुक्त मंत्री, उमेश सिंह कार्यालय मंत्री, राजकुमार यादव आदि नवनिर्वाचित पदाधिकारीगणों को शपथग्रहण महापौर द्वारा कराया गया। शपथग्रहण के उपरांत कर्मचारियों ने गाजे-बाजे के साथ स्वागत जुलूस निकाल कर “कर्मचारी एकता जिंदाबाद” के नारा लगाते हुए नगर निगम परिसर की परिक्रमा की। इस अवसर पर मुख्य रूप से पनारू राम वर्मा, विनोद कुमार चौबे, अनिल कुमार सोनकर, अजय सिंह उज्जैन, विनय कुमार सिंह, राजेश शर्मा, विजय कुमार वर्मा, सुबेदार पाण्डे, विरेन्द्र कुमार उपाध्याय, पंकज पाण्डेय सहित दर्जनों पार्षद गण भी मौजूद रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button