उत्तर प्रदेशवाराणसी

Varanasi News : भीषण गर्मी से कोई राहत नहीं ,पश्चिमी हवाओ ने मानसून का रास्ता रोका

वाराणसी । भीषण गर्मी से लोगो का बुरा हाल है की हालत खराब अगले 19 जून तक कोई राहत नहीं मिलने वाली है शनिवार को पूरे दिन लू चलती रही । पश्चिम हवाओ ने मानसून का रास्ता रोक लिया है। दो सप्ताह पहले आए रेमल, चक्रवात से मानसून को गति मिली थी वह अब लगभग थम गई हैं हालाकि अगले चार पांच दिनों में मानसून फिर गति पकड़ सकता हैं । बता दे कि दिन में अधिक गर्मी के कारण रात का और रात में अधिक गर्मी के कारण दिन के बढ़ते तापमान को बल मिल रहा है। सुबह होते ही सूरज की रोशनी गर्मी से लोगो की हालत खराब है मौसम का रुख लगातार पूर्वांचल में तल्ख बना हुआ है।

Advertisements

सुबह सूरज की रोशनी के साथ ही मानो आसमान से गर्मी का दौर शुरू हो गया। दिन चढ़ा तो सूरज की आंच से तपिश में हवाएं भी गर्मी का तेवर लेकर चलीं जिससे समूचा शहर प्रभावित नजर आया। शुक्रवार को अधिकतम तापमान 45.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जो सामान्य से 5.8 डिग्री अधिक रहा। न्यूनतम तापमान 32.0 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जो सामान्य से 3.9 डिग्री अधिक रहा। इस दौरान आर्द्रता अधिकतम 32 फीसद और न्यूनतम 18 फीसद दर्ज की गई।मौसम विभाग की ओर से 18 जून तक हीट वेव की सक्रियता की जानकारी दी गई है। वहीं 19 जून से मौसम बदलने के संकेत आइएमडी ने जारी किए हैं। मौसम विज्ञानी मान रहे हैं कि मानसून आने तक मौसम का तल्ख रुख जारी रहेगा।

बीएचयू के मौसम विज्ञानी प्रो. मनोज श्रीवास्तव के अनुसार मानसून अभी बांग्लादेश बार्डर पर अटका हुआ है। यहां आने में अभी तीन-चार दिन का समय लग सकता है। बताया कि दिन में अधिक गर्मी के कारण रात का और रात में अधिक गर्मी के कारण दिन के बढ़ते तापमान को बल मिल रहा है।उन्होंने बताया कि जब तक तेज ठंडी हवा या बारिश नहीं होगी तब तक भीषण गर्मी से निजात की संभावना नहीं बनेगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button