Chandauli : कन्दवा पुलिस ने चेकिंग के दौरान अवैध अंग्रेजी शराब के साथ एक अभियुक्त को किया गिरफ्तार

Shekhar pandey
चन्दौली, निष्पक्ष काशी । पुलिस अधीक्षक आदित्य लाग्हें द्वारा शराब तस्करी पर प्रभावी अंकुश लगाने व तस्करी में संलिप्त अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु दिये गये निर्देशो के अनुपालन के क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक सदर, अनन्त चन्द्रशेखर(IPS) व क्षेत्राधिकारी सदर देवेन्द्र कुमार के कुशल पर्यवेक्षण में थानाध्यक्ष कन्दवा के नेतृत्व में 14.अक्टूबर को थाना कन्दवा पुलिस द्वारा ग्राम ककरैत में चेकिंग के दौरान एक व्यक्ति के कब्जें से अवैध अंग्रेजी शराब 85 पाउच 8PM फ्रूटी कुल मात्रा 15.3 ली0 बरामद कर अभियुक्त धीरज कुमार उर्फ संजय कुमार पुत्र अशोक कुमार ग्राम कन्दवा थाना कन्दवा जनपद चन्दौली उम्र करीब 23 वर्ष को गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तारी व बरामदगी के आधार पर थाना कन्दवा पर मु0अ0स0 91/25 धारा 60 आबकारी अधि0 में अभियोग पंजीकृत कर आवश्यक विधिक कार्यावाही की जा रही है। गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम थाना कंदवा उ0नि0 दिनेश कुमार मिश्र हे0का0 बृजेश कुमार वर्मा शामिल रहे ।



