Chandauli : इलिया पुलिस टीम ने एक वांछित अभियुक्त को किया गिरफ्तार

Shekhar pandey
चंदौली, निष्पक्ष काशी । पुलिस अधीक्षक आदित्य लाग्हें द्वारा वांछित/वारण्टीयों की गिरफ्तारी के हेतु दिये गये आदेश निर्देश के क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक ऑपरेशन, दिगम्बर कुशवाहा व क्षेत्राधिकारी चकिया रघुराज के कुशल पर्यवेक्षण में अरूण प्रताप सिंह थानाध्यक्ष इलिया के नेतृत्व में बुद्धव 15.अक्टूबर को थाना इलिया पुलिस टीम द्वारा मुखबिर से प्राप्त सूचना के आधार पर धारा 3/5A/5B/8 गोवध निवारण अधिनियम व धारा 11 पशु क्रूरता अधिनियम से संम्बन्धित वाछिंत अभियुक्त प्रद्युम कुमार पुत्र कन्हैयालाल निवासी ग्राम पण्डितपुर थाना रोहनिया जनपद वाराणसी उम्र करीब 21 वर्ष को बनरसिया नहर माइनर बहद ग्राम बेन के पास से गिरफ्तार कर आवश्यक विधिक कार्यवाही की जा रही है।
गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम इलिया थानाध्यक्ष अरूण प्रताप सिंह उ0नि0 कृष्णानन्द पाण्डेय का0 महेश यादव शामिल रहे ।



