उत्तर प्रदेशवाराणसी

निःशुल्क मोतियाबिंद जांच एवं ऑपरेशन शिविर का सफल आयोजन

Shekhar pandey

Advertisements

वाराणसी। रोटरी क्लब वाराणसी डाउनटाउन एवं वल्लभ युवक परिषद के सौजन्य से रविवार को गोपाल मंदिर, चौखम्बा में निःशुल्क मोतियाबिंद जांच एवं ऑपरेशन शिविर का सफल आयोजन किया गया। शिविर का शुभारंभ गोपाल मंदिर के प्रियेंदु बाबा द्वारा दीप प्रज्वलन से हुआ। कार्यक्रम संयोजक रो0 कौशल नागर, रो0 घनश्याम दास गुजराती एवं प्रोजेक्ट चेयरमैन रो0 संदीप गुप्ता, रो0 पीयूष अग्रवाल रहे।

अध्यक्ष रोटेरियन सिद्धार्थ जयसवाल ने बताया कि आज के शिविर मे आर जे शंकरा आई हॉस्पिटल के विशेषज्ञ टीम द्वारा 100 से अधिक लोगों की आंखों की जांच की गई तथा मोतियाबिंद की निःशुल्क ऑपरेशन हेतु पंजीकरण किया गया। रोटरी का मुख्य उद्देश्य समाज हित में कार्य और सेवा है। शिविर मे मुख्य रूप से अध्यक्ष रो0 सिद्धार्थ जायसवाल, सचिव रो0 आकाश कनोडिया, कोषाध्यक्ष रो0 अनुज भार्गव, बलदेव दास गुप्त, असिस्टेंट गवर्नर अमर अग्रवाल, संजय गुजराती, लोकेश गुप्ता, नेहा कक्कड़, प्रशांत नागर, घनश्याम गुजराती, प्रदीप गुजराती, रोशन गुजराती, रौनक गुजराती, हरि शंकर अग्रहरि, अनुराग गुजराती, अंकुर गुजराती सहित क्षेत्र के अन्य गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button