उत्तर प्रदेशराष्ट्रीयवाराणसी

Varanàsi : उत्तर प्रदेश का दूसरा सबसे गर्म शहर रहा बनारस, 31 डिग्री पहुंचा अधिकतम तापमान

वाराणसी । पछुआ हवाओं में नमी की वजह से पिछले दो दिनों से सुबह और रात में मौसम सिहरन जैसा लगने लगा हैं ,लेकिन रविवार को हवा की रफ्तार थमने की वजह से मौसम बदल गया। इस वजह से लोगों ने गर्मी महसूस की। आने वाले तीन चार दिनों तक इसी तरह का मौसम रहने की संभावना है। रविवार को मौसम बदलने की वजह से अधिकतम तापमान 31.0 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। जो कि प्रदेश का दूसरा सबसे गर्म रहा। पहले नंबर पर प्रयागराज रहा, जहां का तापमान 31.8 रहा। मौसम विभाग की माने तो आने वाले दिनों में तापमान अभी और बढ़ेगा। फरवरी महीने में आम तौर पर गुलाबी ठंड रहती है लेकिन इस बार फरवरी माह के शुरूआत से ही मौसम साफ हो गया है और तापमान में भी बढ़ोतरी देखने को मिल रही है। इस बीच रविवार को तापमान अधिक होने की वजह से गर्मी सुबह और रात में अधिक रही। लोगों को पंखा भी चलाना पड़ा।
बीते रविवार को वाराणसी का अधिकतम तापमान 31.0 डिग्री सेल्सियस रहा जो कि औसत से 4.1 अधिक रहा। न्यूनतम तापमान 12.0 डिग्री सेल्सियस रहा। आंचलिक मौसम विज्ञान केंद्र लखनऊ के वरिष्ठ वैज्ञानिक अतुल कुमार सिंह के अनुसार रविवार को प्रदेश के ज्यादातर इलाकों में पछुआ हवाओं की गति लगभग थम गई है। इसी के चलते तापमान लगातार बढ़ रहा है।

Advertisements

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button