उत्तर प्रदेशवाराणसी

Varanasi : महाशिवरात्रि पर कृतिवासेश्वर महादेव मंदिर में नंदी की प्राण प्रतिष्ठा, दिनभर चला जलाभिषेक व भंडारा

Shekhar Pandey

Advertisements

वाराणसी। महाशिवरात्रि के पावन अवसर पर सर्व समाज केसरिया सेवा समिति के तत्वावधान में दारानगर स्थित कृतिवासेश्वर महादेव मंदिर में नंदी महाराज की प्राण प्रतिष्ठा विधि-विधान से संपन्न कराई गई। प्रातःकाल मंगला आरती के पश्चात बाबा के विग्रह का पंचामृत से अभिषेक किया गया, जिसके बाद श्रद्धालुओं ने दिनभर जलाभिषेक कर पुण्य लाभ अर्जित किया।

मंदिर के पुजारी आशीष शुक्ला ने बताया कि यजमान नागेश रघुवंशी द्वारा रुद्राभिषेक सम्पन्न कर नंदी महाराज की स्थापना कराई गई। महाशिवरात्रि के अवसर पर मंदिर परिसर में भक्तों की भारी भीड़ रही और पूरा वातावरण हर-हर महादेव के उद्घोष से गुंजायमान रहा।

कार्यक्रम संयोजिका रेखा रघुवंशी ने जानकारी दी कि पर्व के उपलक्ष्य में दिनभर सांस्कृतिक कार्यक्रमों के साथ विशाल भंडारे का आयोजन भी किया गया। उल्लेखनीय है कि कृतिवासेश्वर मंदिर परिसर अपने विशिष्ट धार्मिक-सामाजिक स्वरूप के कारण हमेशा चर्चा का केंद्र रहा है।

इस अवसर पर विधायक डॉ. नीलकंठ तिवारी, उप शिक्षा निदेशक उमेश कुमार शुक्ल, प्रशांत शंकर व्यास, बलवंत सिंह, महेंद्र सिंह, विनोद यादव सहित अनेक गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button