उत्तर प्रदेशवाराणसी

Varanasi : नजरबंदी के बावजूद कांग्रेस कार्यकर्ताओं का विधानसभा घेराव में प्रदर्शन

Shekhar Pandey

Advertisements

वाराणसी। शासन और प्रशासन द्वारा देर रात से ही वाराणसी मे कांग्रेसजनों को नजरबंद करने की कार्रवाई लगातार की जा रही थी, इसके बावजूद प्रदेश अध्यक्ष अजय राय के आह्वान पर वाराणसी से महानगर अध्यक्ष राघवेंद्र चौबे के नेतृत्व में बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता लखनऊ पहुंचे और विधानसभा घेराव में सक्रिय सहभागिता निभाई।

इस मौके पर महानगर अध्यक्ष राघवेंद्र चौबे ने कहा कि प्रशासनिक दबाव और नजरबंदी जैसी कार्रवाइयाँ कांग्रेस कार्यकर्ताओं के हौसले को कमजोर नहीं कर सकतीं। उन्होंने कहा कि संघर्ष ही हमारी सबसे बड़ी ताकत है। इतिहास गवाह है कि जब-जब कार्यकर्ता सड़कों पर उतरे हैं, तब-तब सत्ता को जनता की आवाज़ सुननी पड़ी है।

अब समय आ गया है कि हम उसी ऊर्जा और एकजुटता के साथ आगे बढ़ें। कांग्रेस पार्टी जनता के अधिकारों, किसानों, युवाओं और आम नागरिकों के मुद्दों को लेकर सड़क से सदन तक संघर्ष जारी रखेगी। इस दौरान महानगर अध्यक्ष राघवेंद्र चौबे, फ़साहत हुसैन बाबू , सतनाम सिंह, महानगर अध्यक्ष युवा कांग्रेस चंचल शर्मा, अशोक सिंह, राजू राम, राजेश त्रिपाठी, सैयद आदिल, गिरीश पांडेय, प्रिंस राय, परवेज खान सहित बड़ी संख्या में कांग्रेसजन उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button