उत्तर प्रदेशवाराणसी

Varanasi : सर्वाइकल कैंसर जागरूकता शिविर में 300 से अधिक छात्राओं की सहभागिता

Shekhar Pandey

Advertisements

वाराणसी। रोटरी क्लब डाउन टाउन वाराणसी द्वारा बल्लभ बालिका इंटर कॉलेज परिसर में आयोजित सर्वाइकल कैंसर जागरूकता शिविर मे तीन सौ प्लस छात्राओं एवं शिक्षिकाओं ने सहभागिता की। क्लब के अध्यक्ष सिद्धार्थ जयसवाल ने बताया कि समाज मे तेजी से बढ़ रहे सर्वाइकल कैंसर को देखते हुए लोगों में सुरक्षा तथा सशक्तिकरण की दिशा में यह अभियान एक महत्वपूर्ण कदम साबित होगा। शिविर का संचालन कर रही डॉ नेहा गुप्ता ने सर्वाइकल कैंसर की रोकथाम, समय पर जाँच (स्क्रीनिंग), टीकाकरण तथा प्रारंभिक पहचान के महत्व पर अत्यंत प्रभावशाली और सरल मार्गदर्शन दिया।

यह सत्र केवल जानकारी देने तक सीमित नहीं था बल्कि छात्राओं को अपने स्वास्थ्य के प्रति सजग, जागरूक एवं आत्मविश्वासी बनने के लिए प्रेरित करने वाला रहा। कार्यक्रम में बेटियों ने मिथकों को तोड़कर महिला स्वास्थ्य पर खुलकर संवाद किया। रोटेरियन नेहा कक्कड़ द्वारा विद्यालय की प्रधानाचार्या श्रीमती मुक्ता पांडेय, क्लब अध्यक्ष रोटेरियन सिद्धार्थ जायसवाल, कार्यक्रम संयोजक रोटेरियन रेखा सेठिया एवं रोटेरियन नंदिता गुजराती का सफल समन्वय एवं उत्कृष्ट आयोजन के लिए आभार व्यक्त करते हुए स्वागत एवं अभिनंदन किया गया। आयोजन में मुख्य रूप से रोटेरियन आकाश कनोड़िया, रोटेरियन अनुज भार्गव, रोटेरियन विनय सेठिया, रोटेरियन अमित गुजराती आदि का विशेष सहयोग रहा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button