Varanasi : त्रिदेव मंदिर में सजा राणी सती दादी का भव्य दरबार, भजन संध्या में झूमे श्रद्धालु

Shekhar Pandey
वाराणसी। श्री राणी सती श्याम भक्त मंडल की ओर से त्रिदेव मंदिर में स्वर्ण जणित मंदिरों में राणी सती दादी का दरबार सजाया गया। रंग बिरंगे फूलों से दादी की अलौकिक झांकी सजाई गई जो अद्भुत लग रहा था फूलों और पत्तियों से मंडप सजाया गया साथ ही सालासर हनुमान जी, खाटू श्याम जी की रंग-बिरंगे फूलों से श्रृंगार किया गया।

भजन संध्या में स्थानीय भजन गायक भरत सराफ, अनुप सराफ, राजेश तुलस्यान, श्याम सुंदर गाड़ोदिया द्वारा “दादी मुझे तेरा सहारा न होता दुनिया में मेरा गुज़ारा न होता, बांटो बांटो आज बधाई कीर्तन की है रात बाबा आज थाने आनो पडसी, मोर छड़ी लहराई रे, हारे हारे हारे हारे का सहारा तू” संगीतमय भक्ति गीत से लोग झूम उठे।
कार्यक्रम संयोजक सुरेश तुलस्यान सप्तनीक ने राणी सती दादी का पूजन अर्चन कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। तीनों विग्रहों को 56 भोग लगा भक्तों में वितरण हुआ। अंत में संस्था के अध्यक्ष भरत सराफ व मंत्री राधे गोविंद केजरीवाल ने तीनों विग्रहों की आरती उतारी।उत्सव में आए भक्तों का स्वागत सुरेश तुलस्यान, राजेश तुलस्यान, रंजन तुलस्यान ने किया। संयोजन में त्रिदेव मंदिर सेवक परिवार व तुलस्यान परिवार ने सहयोग किया।



