उत्तर प्रदेशवाराणसी

Chandauli : जले हुए मोबिल के ड्रमों के बीच छिपाकर की जा रही थी गांजा की तस्करी , चढ़ गए पुलिस के हत्थे

Shekhar Pandey

Advertisements

चन्दौली । अपर पुलिस महा महानिदेशक वाराणसी जोन पीयूष मोर्डिया व पुलिस उपमहानिरीक्षक वाराणसी परिक्षेत्र वाराणसी वैभव कृष्ण के निर्देशन में पुलिस अधीक्षक आदित्य लांग्हे द्वारा अवैध मादक पदार्थ की तस्करी के विरुद्ध चलाए जा रहे विशेष अभियान के क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक सदर अनन्त चन्द्रशेखर व क्षेत्राधिकारी पीडीडीयू नगर अरूण कुमार सिंह के कुशल पर्यवेक्षण व मार्गदर्शन में प्रभारी निरीक्षक मुगलसराय संतोष कुमार सिंह के नेतृत्व में पुलिस टीम द्वारा मुखबिर की सूचना पर प्रभावी कार्यवाही करते हुए चकिया तिराहे के पास से एक टाटा मैजिक वाहन से कुल 38 किलोग्राम नाजायज गांजा बरामद कर 02 अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है । बताया जाता है कि दिनांक 17.मार्च को समय 05.35 बजे प्रभारी निरीक्षक संतोष कुमार सिंह पुलिस बल के साथ वीआईपी गेट पर चेकिंग कर रहे थे । इसी दौरान मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई कि एक टाटा मैजिक वाहन में दो व्यक्ति जले हुए मोबिल के ड्रमों के बीच गांजा लादकर वाराणसी की ओर जाने वाले हैं ।

सूचना पर मौजूदा पुलिस टीम ने चकिया तिराहे पर बैरियर लगाकर सघन चेकिंग शुरू की । कुछ देर बाद गोधना बाईपास की तरफ से आ रही एक टाटा मैजिक को घेराबंदी कर पकड़ा गया । वाहन की तलाशी लेने पर उसके डाले में रखे ड्रमों के अंदर से टेप से पैक किए हुए कुल 38 बंडल बरामद हुए, जिनका कुल वजन 38 किलोग्राम अवैध गांजा तीन मोबाइल और तीन सौ रुपया पाया गया । मौके से वाहन चालक निरंजन कुमार और उसके साथी राजू कुमार को गिरफ्तार किया गया दोनों अभियुक्त भोजपुर बिहार के निवासी बताए गए हैं पूछताछ के दौरान अभियुक्तों ने बताया कि आकाश नामक व्यक्ति ने उन्हें हनुमना (मध्य प्रदेश) से यह गांजा पहड़िया, वाराणसी पहुँचाने के लिए 14,000 रुपये का लालच दिया था । पकड़े जाने से बचने के लिए उन्होंने गांजे के पैकेटों को ड्रम में रखकर ऊपर से जला हुआ मोबिल फैला दिया था। पुलिस ने गिरफ्तार अभियुक्तो को विभिन्न धाराओं में मुकदमा कायम कर जेल भेज दिया ।गिरफ्तारी व बरामदगी करने वाली पुलिस टीम प्रभारी निरीक्षक मुगलसराय संतोष कुमार सिंह,उ.नि. अजय कुमार चौकी प्रभारी रेलवे कालोनी उ.नि. मुंशी यादव ,हे.का. संतोष शाह ,हे.का. सुरेन्द्र कुमार हे.का. अतुल सिंह का. मनीष यादव शामिल रहे ।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button