उत्तर प्रदेशवाराणसी

श्रद्धालुओं को अपना मेहमान समझ ड्यूटी करें पुलिसकर्मी : पुलिस आयुक्त मोहित अग्रवाल

Shekhar Pandey

वाराणसी। पुलिस आयुक्त मोहित अग्रवाल की अध्यक्षता में श्री काशी विश्वनाथ धाम में तैनात पुलिस कर्मियों के लिए आयोजित तीन दिवसीय “सॉफ्ट स्किल” प्रशिक्षण एवं संवाद कार्यशाला का त्रयंबकेश्वर हॉल में समापन हुआ, जिसमें सेवा, सुरक्षा एवं संवेदनशीलता को पुलिसिंग की मूल भावना के रूप में स्थापित करने पर बल दिया गया। प्रशिक्षण के दौरान पुलिस कर्मियों को श्रद्धालुओं के साथ विनम्र एवं सम्मानजनक व्यवहार, प्रभावी संवाद कौशल, भीड़ प्रबंधन तथा तनावपूर्ण परिस्थितियों में संयमित प्रतिक्रिया देने के व्यावहारिक उपायों से अवगत कराया गया।

Advertisements

पुलिस आयुक्त मोहित अग्रवाल ने कहा कि काशी विश्वनाथ धाम जैसे महत्वपूर्ण धार्मिक स्थल पर पुलिस की भूमिका केवल सुरक्षा तक सीमित नहीं है, बल्कि श्रद्धालुओं के प्रति सम्मानजनक व्यवहार भी उतना ही आवश्यक है, इसलिए पुलिसकर्मी श्रद्धालुओं को अपना मेहमान समझकर ड्यूटी करें तथा विनम्रता और धैर्य का परिचय दें।

उन्होंने यह भी निर्देशित किया कि मंदिर में पुलिस व्यवहार से संबंधित वास्तविक फीडबैक प्राप्त करने के लिए प्रत्येक सप्ताह पुलिसकर्मियों को श्रद्धालुओं की वेशभूषा में भेजा जाएगा। प्रशिक्षण कार्यक्रम का संचालन मुंबई स्थित ऑयस्टर एचआर सॉल्यूशन्स प्राइवेट लिमिटेड की विशेषज्ञ टीम द्वारा सहभागितापूर्ण एवं व्यवहारिक पद्धति से किया गया, जिसमें नागरिक-केन्द्रित पुलिसिंग और सकारात्मक पुलिस छवि निर्माण पर विशेष जोर दिया गया। इस दौरान अपर पुलिस आयुक्त कानून एवं व्यवस्था शिवहरी मीणा, पुलिस उपायुक्त सुरक्षा अनिल कुमार यादव सहित अन्य पुलिस अधिकारी मौजूद रहे ।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button