चिप्स व बिस्कुट के पैकटो के बीच छिपाकर परिवहन की जा रही 55.350 किग्रा अवैध गांजा के साथ तस्कर गिरफ्तार

Shekhar Pandey
चन्दौली। अपर पुलिस महामहानिदेशक वाराणसी जोन,पीयूष मोर्डिया व पुलिस उपमहानिरीक्षक वाराणसी परिक्षेत्र वाराणसी वैभव कृष्ण के निर्देशन में पुलिस अधीक्षक आदित्य लांग्हे द्वारा अवैध मादक पदार्थ की तस्करी के विरुद्ध चलाए जा रहे विशेष अभियान के क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक सदर अनन्त चन्द्रशेखर व क्षेत्राधिकारी सदर देवेन्द्र कुमार के कुशल पर्यवेक्षण व मार्गदर्शन में प्रभारी निरीक्षक विजय बहादुर सिह थाना चन्दौली व स्वाट टीम प्रभारी निरीक्षक रामजनम यादव के कुशल नेतृत्व में थाना चन्दौली व स्वाट/सर्विलांस टीम द्वारा संयुक्त कार्यवाही में मुखबिर की सूचना के आधार पर एनएच 19 के बडे साहब ढाबा के करीब 100 मीटर पहले 01 पिकअप वाहन से चिप्स व बिस्कुट के पैकेटों के बीच छिपाकर परिवहन किये जा रहे 55.350 किग्रा. गांजा बरामद कर दो शातिर तस्कर को गिरफ्तार किया ।

बताया जाता है कि दिनांक 16-03-2026 को समय करीब 22.00 बजे थाना चन्दौली व स्वाट/सर्विलांस पुलिस टीम द्वारा बडे साहब के ढाबा से करीब 100 मीटर पहले नेशनल हाइवे के पास चेकिंग की जा रही थी कि मुखबिर द्वारा सूचना प्राप्त हुई कि एक पिकअप खड़ी है जिसमें कुछ तकनीकी खराबी आ गयी है वाहन संदिग्ध लग रही है जिसमें कुछ अवैध शराब / मादक पदार्थ हो सकती है। उक्त सूचना के आधार पर मौजूद पुलिस टीम द्वारा तत्काल बडे साहब के ढाबा से करीब 100 मीटर पहले नेशनल हाइवे के पास पहुचे । वाहन को चेक किया गया तो वाहन में पहले से दो व्यक्ति मौजूद थे व वाहन को ठीक कर चालू करने का प्रयास कर रहे है मौजूदा पुलिस टीम द्वारा दोनों व्यक्तियों को गिरफ्तार कर पिकअप वाहन की चेकिंग की जाने लगी तो चिप्स के पैकेटो के बीच में कुल 53 पैकेटो (जो भूरे रंग के टेप से लपेटी हुयी) से कुल कुल मात्रा 55.350 कि0ग्रा0 गांजा बरामद किया गया गिरफ्तार अभियुक्तो की पहचान चालक- विशाल दुबे s/o स्व0 शिव प्रसाद दुबे निवासी 1013,A2, मदनपुर खादर J.J. कलोनी सरिता विहार उम्र 45 वर्ष, परिचालक- बव्बन सिंह S/O स्व0 नगीना सिंह R/O उत्तमपुर थाना राजपुर जनपद बक्सर विहार उम्र करीब 59 वर्ष के रूप में हुई ।

पुलिस ने गिरफ्तारी व बरामदगी के आधार पर धारा 8/20/60 NDPS Act थाना व जिला चन्दौली में अभियोग पंजीकृत कर आवश्यक विधिक कार्यवाही प्रचलित है। पूछताछ के दौरान गिरफ्तार अभियुक्त द्वारा बताया गया कि यह गांजा टेंगरा मोड़ से लादकर चौसा बिहार को ले जा रहे थे।गिरफ्तारी व बरामदगी करने वाली पुलिस टीम प्रभारी निरीक्षक विजय बहादुर सिह प्रभारी निरीक्षक थाना व जनपद चन्दौली, उ0नि0 बीरेन्द्र कुमार
उ0नि0 रावेन्द्र सिह उ0नि0 रमाशंकर हे0का0 धीरेन्द्र यादव
हे0का0 अखिलेश यादव का रुपेश दुबे उ0नि0 रमाशंकर
उ0नि0 रमाशंकर ,सर्विलांस टीम व स्वाट,प्र0नि0 रामजनम यादव एसओजी प्रभारी जनपद चन्दौली हे0का0 राणा प्रताप सिंह हे0क0 रामानन्द यादव हे0का0 विजेन्द्र कुमार सिंह
हे0का0 मण्टू सिंह हे0का0 आशुतोष सिह स्वाट टीम
हे0का0 आनन्द कुमार सिह स्वाट टीम हे0का0 आशुतोष भारद्वाज स्वाट टीम का0 अजीत सिंह का0 नीरज मिश्रा सर्विसलांस सेल का0 मनीष कुमार का0 मनोज यादव सर्विंलास टीम शामिल रहे ।



