उत्तर प्रदेशचंदौली

Chandauli News: होनहार बेटी ने 149 वीं रैंक हासिल कर जिले का नाम किया रोशन ,पुत्री के कामयाबी से पूरा समाज खुश

चंदौली । बरहनी विकास खंड के उपेंद्र प्रकाश त्रिपाठी की होनहार बेटी कृति त्रिपाठी ने सिविल सर्विसेज की परीक्षा में 149 वीं रैंक हासिल कर जिले का नाम रौशन किया है। कीर्ति का इससे पहले फरवरी में पीसीएस की परीक्षा में 17वीं रैंक आई थी। जिसके बाद उनका डिप्टी जेलर के पद पर चयन हुआ था। उनके पिता उपेंद्रनाथ त्रिपाठी ने बताया कि बिटिया कठिन परिश्रम कर पहले अटेम्प्ट में सेल्फ स्टडी कर यह सफलता हासिल की है। वहीं चाचा नेत्र रोग विशेषज्ञ डीपी त्रिपाठी,बड़े पिता श्रीशदत्त त्रिपाठी जिला जज झारखंड औश्र बरहनी पूर्व प्रधान व वर्तमान प्रधान प्रतिनिधि रविन्द्र त्रिपाठी उर्फ बड़े तिवारी आदि ने हर्ष व्यक्त किया है। वहीं, ग्राम प्रधान यशवर्धन सिंह ने कहा कि आज कृति त्रिपाठी के इस उपलब्धि से नरवन वासियों का सीना काफी फक्र से ऊंचा हो गया है।

Advertisements

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button