उत्तर प्रदेशलखनऊ
Lucknow News: इंडी गठबंधन लोकसभा चुनाव में फ्लाप साबित होगा , ये भ्रष्टाचार में डूबे हुए लोगो का समूह है : उप मुख्यमंत्री

लखनऊ । उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने कहा कि भाजपा पुरे देश में चार सौ सीटें जीतेगी और उत्तर प्रदेश में अस्सी में से अस्सी सीटो पर जीत दर्ज करेगी । उन्होंने कहा कि इंडी गठबंधन लोकसभा चुनाव में फ्लाप साबित होगा। ये भ्रष्टाचार में डूबे हुए लोगों का समूह है। राहुल गांधी और अखिलेश यादव को अपने ही प्रदेश में जनता ने ठुकरा दिया है।
उन्होंने कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे और अखिलेश यादव की संयुक्त प्रेस कांफ्रेंस पर कहा कि इसका कोई मतलब नहीं है। खरगे और राहुल का यूपी में कोई प्रभाव नहीं है। अरविंद केजरीवाल यूपी की राजनीति के लिए अनुपयोगी हैं।