उत्तर प्रदेशवाराणसी

Varanasi : प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के 75 वें जन्मदिवस की पूर्व संध्या पर धार्मिक अनुष्ठान का आयोजन

Shekhar pandey

Advertisements

वाराणसी, निष्पक्ष काशी । देश के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी के 75 वें जन्मदिवस की पूर्व संध्या पर मंगलवार को भाजपा काशी क्षेत्र पिछड़ा वर्ग मोर्चा द्वारा गोदौलिया स्थित बड़ा देव मंदिर में भव्य यज्ञ एवं हवन-पूजन का आयोजन किया गया। विशेष धार्मिक अनुष्ठान का आयोजन पंडित संकटमोचन मिश्र के आचार्यत्व में संपन्न हुआ। इस अवसर पर मंदिर में बाबा का अभिषेक, हवन, पूजन तथा फल, फूल, मिष्ठान आदि का भोग अर्पित किया गया। कार्यकर्ताओं एवं उपस्थित श्रद्धालुओं ने प्रधानमंत्री मोदी जी के स्वस्थ, दीर्घायु एवं सफल जीवन की मंगलकामना की।
अनुष्ठान के दौरान कार्यकर्ताओं ने बाबा को जल, दूध और पुष्प अर्पित किए तथा मंत्रोच्चार के साथ हवन सम्पन्न किया।

पूजा के उपरांत प्रसाद का वितरण किया गया जिसमें बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं ने भागीदारी की।
कार्यक्रम का नेतृत्व पिछड़ा वर्ग मोर्चा काशी क्षेत्र उपाध्यक्ष अनुप जायसवाल ने किया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि अशोक चौरसिया क्षेत्रीय महामंत्री काशी क्षेत्र व विशिष्ट अतिथि पूर्व पार्षद विजय गुप्ता जी थे। इस अवसर पर क्षेत्रीय उपाध्यक्ष अनूप जायसवाल व क्षेत्रीय उपाध्यक्ष सोमनाथ विश्वकर्मा ने कहा कि यह अनुष्ठान विशेष रूप से यशस्वी प्रधानमंत्री की इच्छापूर्ति, उत्तम स्वास्थ्य एवं देश की उन्नति के लिए आयोजित किया गया है।

उन्होंने यह भी कहा कि मोदी जी का यह 75 वां जन्मदिवस विशेष महत्व का है क्योंकि उन्होंने हाल ही में भारतवासियों को GST में राहत देकर व्यापारियों एवं उद्यमियों को बड़ी सौगात प्रदान की है। पूजा के पश्चात कार्यकर्ताओं ने दीप प्रज्वलित किए, बाबा से आशीर्वाद लिया और एक-दूसरे का मुँह मीठा कर शुभकामनाएँ दीं। कार्यक्रम का संचालन सोमनाथ विश्वकर्मा ने किया तथा धन्यवाद ज्ञापन ओमप्रकाश यादव बाबू द्वारा दिया गया। इस अवसर पर मुख्य रूप से सिद्धनाथ गौड़ अलगु, सुजीत गुप्ता, राजेश दूबे, अखिल वर्मा,धीरेन्द्र शर्मा, शंकर जायसवाल, मनीष चौरसिया,मंगलेश जायसवाल,कन्हैयालाल सेठ,एडवोकेट सुनील कनौजिया प्रिय मानिक, धरमचंद,चंद्र विजय सिंह, नवीन कसेरा,प्रकाश आदि कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button