Chandauli : अलीनगर पुलिस टीम ने वांछित दो अभियुक्तों के विरूद्ध की गैंगेस्टर एक्ट की कार्यवाही

Shekhar pandey
चंदौली , निष्पक्ष काशी । पुलिस अधीक्षक आदित्य लांग्हे के निर्देशन में अपराध एवं अपराधियों पर प्रभावी अंकुश लगाये जाने तथा अपराध में लिप्त अपराधियों के विरुद्ध प्रभावी कार्यवाही किये जाने हेतु दिये गये आदेश/निर्देश के क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक सदर, अनन्त चन्द्रशेखर(IPS) व व क्षेत्राधिकारी पीडीडीयू नगर, कृष्ण मुरारी शर्मा के कुशल पर्यवेक्षण में प्रभारी निरीक्षक अलीनगर अनिल कुमार पाण्डेय के कुशल नेतृत्व में बुधवार 15.अक्टूबर को थाना अलीनगर पुलिस टीम द्वारा मुखबिर की सूचना के आधार पर जगदीशपुर भटरिया थाना अलीनगर जनपद चन्दौली के पास से वांछित अभियुक्त कृष्ण कुमार उर्फ किशन पुत्र श्रवण कुमार निवासी जगदीशपुर भटरिया थाना अलीनगर जनपद चन्दौली(उ0प्र0) उम्र करीब 21 वर्ष को गिरफ्तार किया गया।
गिरफ्तारी के आधार पर गिरफ्तार अभियुक्त व गैंग लीडर-सोनू पुत्र स्व0 बच्चेलाल निवासी जगदीशपुर भटरिया थाना अलीनगर जनपद चन्दौली(उ0प्र0) के विरुद्ध धारा 3(1) उ0प्र0 गिरोहबन्द समाज विरोधी क्रियाकलाप निवारण अधिनियम में अभियोग पंजीकृत कर आवश्यक वैधानिक कार्यवाही प्रचलित है । गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम अलीनगर थाना प्रभारी निरीक्षक अनिल कुमार पाण्डेय उ0नि0 देवेशचन्द्र तिवारी का0 विजय कोरी शामिल रहे ।



