उत्तर प्रदेशवाराणसी

Varanasi : लंका पुलिस को मिली बड़ी कामयाबी 25000 रुपया के पुरस्कार घोषित छः अभियुक्त को किया गिरफ्तार

Shekhar pandey

Advertisements

वाराणसी, निष्पक्ष काशी। पुलिस आयुक्त मोहित अग्रवाल द्वारा अपराधों की रोकथाम के मद्देनजर चोरी/लूट/अपहरण/सट्टेबाजी/जुआं की घटनाओ के सफल अनावरण एवं वांछित फरार अभियुक्तों की गिरफ्तारी व मादक पदार्थों की तस्करी के रोकथाम हेतु चलाये जा रहे आपरेशन चक्रव्यूह के तहत सघन चेकिंग अभियान के क्रम में पुलिस उपायुक्त काशी जोन के निर्देशन मे अपर पुलिस उपायुक्त काशी जोन के पर्यवेक्षण मे एवं सहायक पुलिस आयुक्त भेलूपुर व प्रभारी निरीक्षक थाना लंका के नेतृत्व में बुधवार 15 अक्टूबर को लंका पुलिस टीम ने मुखबिर द्वारा प्राप्त सूचना के आधार पर उत्तर प्रदेश गैगेस्टर एक्ट से संबंधित 25 हजार का इनामिया अभियुक्तगण शुभम भारती पुत्र अशोक भारती निवासी टिकरी थाना चितईपुर कमि० वाराणसी उम्र 19 वर्ष , रतन लाल राजभर पुत्र श्री राजेन्द्र राजभर निवासी ग्राम खनाव पोस्ट बछाव थाना रोहनियाँ कमि० वाराणसी उम्र करीब 20 वर्ष को नुवांव मंडी थाना लंका से व अभियुक्तगण सुनील यादव उर्फ राजूशंकर यादव पुत्र शंकर यादव निवासी 9/40 एल-8 न्यू कालोनी छोटी पटिया डीएल डब्ल्यू ककरमत्ता थाना भेलूपुर कमि० वाराणसी उम्र करीब 26 वर्ष,भोला यादव उर्फ विजयशंकर यादव पुत्र रमेश यादव निवासी नेवादा सुन्दरपुर थाना चितईपुर कमि० वाराणसी उम्र 49 वर्ष, सत्यपाल सिंह पुत्र विजय वहादुर सिंह निवासी ग्राम बैरमपुर थाना अहरौरा जनपद मिर्जापुर उम्र करीब 35 वर्ष, तुलसी प्रसाद पुत्र सुदामा प्रसाद निवासी ग्राम जमालपुर पतेली थाना चाँद कैमूर भभुआ विहार हाल पता नरायनपुर डाफी थाना लंका कमि० वाराणसी को बजबजा रोड से गिरफ्तार किया । पुलिस ने गिरफ्तारी के सम्बन्ध में आवश्यक विधिक कार्यवाही की जा रही है। गिरफ्तारी के बाद पुलिस उपयुक्त काशी द्वारा सम्मिलित पुलिस टीम को उत्साह वर्धन हेतु 25000, रूपये से पुरस्कृत किया गया ।
गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम लंका थाना प्र०नि० राजकुमार उ0नि0 गौरव मिश्रा चौकी प्र०रमना उ०नि० रविशंकर राय
उ0नि0 हरनारायन उ0नि0 राकेश सिंह का0 पवन कुमार का० सूरज सिंह का० कृष्ण कान्त पाण्डेय का० अमित शुक्ला का0 मुकेश यादव
का० आयुष कुशवाहा का0 प्रशान्त तिवारी सर्विलांस सेल शामिल रहे ।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button