उत्तर प्रदेशवाराणसी

Varanasi : ऑपरेशन कनविक्शन”के तहत कोतवाली पुलिस की महत्वपूर्ण भूमिका , अभियुक्तों को मिली सजा

Shekhar pandey

Advertisements

वाराणसी, निष्पक्ष काशी ।जनपद में चलाए जा रहे “ऑपरेशन कनविक्शन” व मिशन शक्ति फेज़- 05 अभियान के क्रम में कमिश्नरेट वाराणसी पुलिस द्वारा प्रभावी पैरवी कर हत्या के प्रकरण में न्यायालय स्पे0 जज एससी/एसटी एक्ट वाराणसी द्वारा अरूण कुमार हरिजन को आजीवन कारावास व ₹17,500/- के अर्थदण्ड एवं नितिन यादव को आजीवन कारावास व ₹27,500/- के अर्थदण्ड से दण्डित किया गया । पुलिस आयुक्त कमिश्नरेट मोहित अग्रवाल द्वारा निरंतर समीक्षा और मार्गदर्शन दिया जा रहा था पुलिस द्वारा गुणवत्ता पूर्ण विवेचना व लोक अभियोजक के संयुक्त प्रयास से थाना कोतवाली में पंजीकृत मु0अ0सं0 0021/2017 धारा 302, 380, 411 भादवि व 3(2)V एससी/एसटी अधिनियम में आज दिनांक 15.10.2025 को न्यायालय स्पे0 जज एससी/एसटी एक्ट वाराणसी द्वारा साक्ष्यों के आधार पर अभियुक्त अरूण कुमार हरिजन पुत्र स्व0 शोभनाथ निवासी कबीर चौरा कोतवाली वाराणसी को आजीवन कारावास व ₹17,500/- के अर्थदण्ड एवं नितिन यादव पुत्र पारस नाथ निवासी CK 65/375 बड़ी पियरी चौक वाराणसी को आजीवन कारावास व ₹27,500/- के अर्थदण्ड से दण्डित किया गया । अभियोग उपरोक्त में अभियुक्तगण को सजा दिलाने में कमिश्नरेट वाराणसी के निम्न अधिकारियों/कर्मचारियों की महत्वपूर्ण भूमिका रही ।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button