उत्तर प्रदेशवाराणसी

वाराणसी पुलिस की बड़ी सफलता: लूट की वारदात में शामिल पांच अभियुक्त गिरफ्तार, अवैध हथियार और लूट का माल बरामद

वाराणसी, 17 नवंबर: पुलिस आयुक्त वाराणसी के निर्देश पर अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान में थाना लोहता पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। पुलिस ने मुठभेड़ के दौरान दो अलग-अलग स्थानों से छह लुटेरों को गिरफ्तार किया है। इनके पास से लूटे गए आभूषण, अवैध हथियार और घटना में इस्तेमाल की गई मोटरसाइकिलें बरामद की गई हैं।

Advertisements

मुठभेड़ में एक बदमाश घायल

आज सुबह करीब 2:30 बजे बीरसिंहपुर वरुणा पुल के पास मुठभेड़ के दौरान पुलिस ने महेश गुप्ता पुत्र स्वर्गीय आशाराम गुप्ता, निवासी कोरउत थाना लोहता, को गिरफ्तार किया। मुठभेड़ में महेश गुप्ता के पैर में गोली लगने से वह घायल हो गया। उसके पास से 32 बोर की पिस्टल, दो जिंदा और दो खोखा कारतूस, लूट के आभूषण (520 ग्राम चांदी व एक सोने का लॉकेट), एक रेडमी मोबाइल और एक मोटरसाइकिल बरामद की गई।

महेश गुप्ता ने पूछताछ में बताया कि उसने अपने साथियों के साथ मिलकर 5 नवंबर को सिरसा गांव के पास एक स्वर्ण व्यवसायी से 1 किलो 580 ग्राम चांदी और सोने के आभूषण लूटे थे।

मुखबिर की सूचना पर चार अभियुक्त गिरफ्तार

महेश गुप्ता की निशानदेही पर पुलिस ने अन्य चार अभियुक्तों—अभिषेक राजभर, जयहिंद उर्फ अजगर, कौशल राजभर, और अर्जुन सेठ—को दयापुर नकई बार्डर स्थित एक बंद फैक्ट्री से गिरफ्तार किया। इनके पास से लूटे गए आभूषण और घटना में प्रयुक्त दूसरी मोटरसाइकिल (UP 65 FB 1580) बरामद हुई।

लूट की योजना का मास्टरमाइंड

महेश गुप्ता ने बताया कि इस लूट की योजना अर्जुन सेठ ने बनाई थी। अर्जुन ने बताया था कि स्वर्ण व्यवसायी दीपक सेठ, जो महेशपुर लहरतारा में दुकान चलाते हैं, रोजाना रात को घर जाते समय आभूषण साथ ले जाते हैं। इसी जानकारी के आधार पर बदमाशों ने वारदात को अंजाम दिया।

पुलिस की सतर्कता से फरार साथी का खुलासा

मुठभेड़ के दौरान महेश गुप्ता का साथी शिवम यादव अंधेरे और झाड़ियों का फायदा उठाकर भागने में सफल रहा। उसकी तलाश जारी है।

पुलिस टीम की सराहना

गिरफ्तारी व बरामदगी में सक्रिय भूमिका निभाने वाली टीम में प्रभारी निरीक्षक प्रवीन कुमार, उपनिरीक्षक विशाल कुमार सिंह, अनुज शुक्ला, अमित कुमार यादव सहित अन्य पुलिसकर्मी शामिल थे। पुलिस आयुक्त ने टीम की सफलता पर प्रशंसा व्यक्त की है।

मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button