उत्तर प्रदेशवाराणसी

Varanasi : राष्ट्रीय प्रेस दिवस पर भदोही में ‘मौलिक अधिकार और मीडिया’ विषयक संगोष्ठी, अनिल कुमार जायसवाल विशिष्ट सदस्य नामित

Shekhar pandey

Advertisements

वाराणसी। राष्ट्रीय प्रेस दिवस के अवसर पर उपजा (यूपी एसोसिएशन ऑफ जर्नलिस्ट) भदोही इकाई द्वारा ‘मौलिक अधिकार और मीडिया’ विषय पर एक संगोष्ठी का आयोजन भदोही स्थित होटल शिराज के सभागार में हुई। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि पर पुलिस अधीक्षक भदोही शुभम अग्रवाल एवं विशिष्ट अतिथि यूएनजे के राष्ट्रीय महामंत्री त्रियोग नाथ तिवारी थे। कार्यक्रम के अध्यक्षता करते हुए उपजा के प्रदेश अध्यक्ष सर्वेश कुमार सिंह ने कहा की प्रेस की स्वतंत्रता के साथ पत्रकारों की सुरक्षा भी आज के परिवेश में आवश्यक है।

मीडिया कमीशन बनना चाहिए जो पत्रकारों के समस्याओं के बारे में उसको संज्ञान में लेते हुए उचित कार्रवाई कर सके। कार्यक्रम में प्रदेश उपाध्यक्ष विनोद बागी द्वारा कार्यकारिणी समिति में विशिष्ट सदस्य (विशेष आमंत्रित सदस्य) के रूप में वाराणसी के अनिल कुमार जायसवाल को नामित करने के प्रस्ताव पर कार्यकारिणी ने सर्वसम्मति से स्वीकार किया। इस मौके पर अनिल कुमार जायसवाल ने प्रदेश अध्यक्ष सर्वेश कुमार सिंह, प्रदेश उपाध्यक्ष विनोद सिंह बागी एवं समस्त पदाधिकारी एवं कार्यकारिणी सदस्यों का हृदय से आभार व्यक्त किया है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button