उत्तर प्रदेशवाराणसी

Varanasi : इंटरनेशनल कराटे खिलाड़ी खुशी सिंह को मिलेगा यूपीएए अवार्ड 2025, 18 दिसंबर को लखनऊ में होगा सम्मान

Shekhar Pandey

Advertisements

वाराणसी। विश्व पटल पर कराटे (मार्शल आर्ट) खेल मे काशी नगरी की नाम रोशन करने वाली इंटरनेशनल खिलाड़ी खुशी सिंह को खेल के क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान के लिए उत्तर प्रदेश आर्टिस्ट अकादमी द्वारा 18 दिसंबर को लखनऊ में आयोजित होने वाले अपने 32 वां (UPAA) “यूपीएए अवार्ड 2025” राष्ट्रीय सम्मान लिए के लिए चयनित कर आमंत्रित किया गया है। ज्ञातव्य हो की सामाजिक संस्था उत्तर प्रदेश आर्टिस्ट अकादमी विगत दो दशकों से कला, संस्कृति, पर्यटन और फिल्म के विकास के लिए निरंतर कार्य करती आ रही है। संस्था देश के सभी राज्यों में सांस्कृतिक सामाजिक एवं शैक्षिक कार्यक्रमों का आयोजन कर कला, शिक्षा, खेल, नारी सशक्तिकरण, स्वास्थ्य, पर्यावरण आदि विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य करने वाले व्यक्तियों को खोज कर उन्हें “यूपीएए” (UPAA) पुरस्कार प्रदान कर प्रोत्साहित करने का कार्य करती है। इंटरनेशनल प्लेयर खुशी सिंह ने सम्मान के लिए संस्था का आभार व्यक्त किया है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button