उत्तर प्रदेशवाराणसी

वाराणसी टेंट व्यवसायिक एसोसिएशन का पारिवारिक होली मिलन समारोह धूमधाम से संपन्न

Shekhar Pandey

Advertisements

वाराणसी। मंगलवार को वाराणसी टेंट व्यवसायिक एसोसिएशन का पारिवारिक होली मिलन समारोह रंगोत्सव कादंबनी बैंक्वेट एंड लॉन में धूमधाम से मनाया गया। अतिथियों का चंदन का टीका लगाकर, माल्यार्पण, अंगवस्त्रम एवं स्मृति चिन्ह प्रदान कर स्वागत हुआ। फूलों की होली एवं पटना की म्यूजिकल ग्रुप के रंगारंग कार्यक्रमों की प्रस्तुति ने लोगों को झूमने पर मजबूर कर दिया।

कार्यक्रम में सहयोगियों को अंगवस्त्रम एवं स्मृति चिन्ह देकर सम्मान के बाद दर्जनों लोगों के लिए लकी ड्रा निकाला गया। अंत में सभी ने लजीज व्यंजनों का लुफ्त उठाया। अध्यक्ष जितेंद्र कुमार गुप्ता ने अध्यक्षीय संबोधन में कहा कि हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी संस्था का होली मिलन समारोह रंगोत्सव प्रेम और भाईचारे के संदेश के साथ बड़े हर्षोल्लास से मनाया गया। संगठन के इस परिवारिक कार्यक्रम में लोगों ने फूलों की होली खेली और गले मिलकर एक दूसरे को बधाइयां दी। अतिथियों का स्वागत कोषाध्यक्ष अनिल कुमार मौर्य एवं संचालन महामंत्री मनोज कुमार अच्छु, धन्यवाद ज्ञापन प्रवक्ता राजेश श्रीवास्तव तथा संयोजक द्वय विष्णु प्रसाद एवं सुरेश बंटी थे।

कार्यक्रम में मुख्य रूप महेंद्र जायसवाल, डॉ मधुर जायसवाल, अशोक जायसवाल, डॉ रतन लाल गुप्ता, प्रकाश चंद्र श्रीवास्तव, विश्वरंजन भट्टाचार्य, हाजी अफजल, मनोज केसरी संजीव लाल मौर्य, रोहित पाठक, दीपक केसरी, जामवंत सिंह, महेंद्र सिंह, धर्मदास कुकरेजा, नूर मोहम्मद, चंदन गुप्ता, रविंद्र कुमार, संजय केसरी, संजय कनौजिया, मोहम्मद असलम, मोहन प्रसाद गुप्ता, संतोष गुप्ता, रामदुलार गौतम, अविनाश पटेल, सुरेश केसरी बंटी, धर्मेंद्र सिंह, विनय शर्मा, सचिन पटेल, राजीव कुमार, राजीव सिंह, मोहम्मद असलम सहित सैकड़ो लोग मौजूद थे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button