धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचाने व गंगा नदी में प्रदुषक पदार्थ फेंकने वाले 14 अभियुक्त को कोतवाली पुलिस ने किया गिरफ्तार

Shekhar Pandey
वाराणसी । पुलिस आयुक्त कमिश्नरेट मोहित अग्रवाल द्वारा अपराधों की रोकथाम तथा चोरी/लूट की घटनाओ के सफल अनावरण एवं वांछित फरार अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु चलाये जा रहे अभियान के तहत पुलिस उपायुक्त काशी ज़ोन के निर्देशन में अपर पुलिस उपायुक्त काशी ज़ोन के पर्यवेक्षण में एवं सहायक पुलिस आयुक्त कोतवाली व प्रभारी निरीक्षक के कुशल नेतृत्व में थाना कोतवाली पुलिस टीम ने दिनांक 16.03.2026 को पंजीकृत धारा 298, 299, 196(1)(b), 270,279, 223(b) बीएनएस व 24 जल प्रदूषण निवारण और नियंत्रण अधिनियम 1974 से संबधित 14 अभियुक्त गण को गिरफ्तार किया है। घटना के संबंध में बताया जाता है कि कोतवाली पुलिस को मुखबिर द्वारा सूचना प्राप्त हुई कि सोशल मीडिया में वायरल वीडियो मां गंगा नदी में नौका में चिकन बिरयानी खाने संबंधित इफ्तार पार्टी जिसमें कुछ अज्ञात मुस्लिम नव युवको द्वारा बोट में बैठकर मां गंगा नदी में चिकन बिरयानी खाकर तथा उसके अवशेषों को मां गंगा नदी में फेक कर एक धर्म विशेष के लोगो को आहत करने का प्रयास किया था तथा धार्मिक/साम्प्रदायिक सौहार्द बिगाड़ने की कोशिश की गयी थी) से सम्बन्धित सभी लोग गायघाट के पास मौजूद है।

उक्त सूचना पर सभी पुलिस बल गाय घाट पर पहुंचकर झुंड में खड़े कई व्यक्तियों को रोककर वायरल वीडियों से फोटो मिलान कर तस्दीक कर ही रहे थे कि सभी व्यक्ति एक राय होकर पुलिस वालों से तू तू मैं मैं करने लगे व आमदा फौजदारी हो गये। पुलिस बल द्वारा काफी समझाने बुझाने का प्रयास किया गया किन्तु उपरोक्त सभी व्यक्ति मानने को तैयार नहीं थे बल्कि और अधिक उग्र होकर पुलिस बल पर आमादा फौजदारी हो गये। पुनः पुलिस के समझाए बुझाए जाने पर उनके नहीं मानने पर अन्य कोई मार्ग न प्रतीत होने पर शान्ति व्यवस्था बनाए रखने हेतु उपरोक्त सभी व्यक्तियों को कारण गिरफ्तारी बताते हुए तथा मा० सर्वोच्च न्यायालय व मा० राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग के आदेशों व निर्देशों का अक्षरशः पालन करते हुए दिनांक 17.03.2026 को हिरासत पुलिस लिया गया। गिरफ्तार शुदा अभियुक्त गण के विरुद्ध विधिक कार्यवाही की जा रही है। गिरफ्तार अभियुक्त गण
मो० अव्वल पुत्र मो० अख्तर जमाल निवासी डी 31/2122 मदनपुरा थाना दशाश्वमेध ,अजाद अली पुत्र मो० समीम निवासी डी 32/154 मदनपुरा थाना दशाश्वमेध,मो० समीर पुत्र मो० सलाम निवासी डी 31/22 मदनपुरा थाना दशाश्वमेध ,मो० अहमद उर्फ राजा पुत्र मो० इस्लाम निवासी के 55/10ए राजापुरा औसागंज थाना कोतवाली हाल पता डी 31/22 मदनपुरा थाना दशाश्वमेध, नूर इस्माइल पुत्र नूर उल्ला निवासी ए 29/02 बलुवावीर थाना आदमपुर हाल पता डी 31/2122 मदनपुरा थाना दशाश्वमेध ,मो० फैजान पुत्र मो० अनीस निवासी डी 31/2122 मदनपुरा थाना दशाश्वमेध, मो० अहमद पुत्र मुख्तार अहमद निवासी डी 32/159 मदनपुरा थाना दशाश्वमेध ,मो० तहसीम पुत्र मो० समीम निवासी डी 32/154 मदनपुरा थाना दशाश्वमेध , महफूज आलम पुत्र महबूब आलम निवासी डी 32/154 मदनपुरा थाना दशाश्वमेध,मो० तौसीफ अहमद पुत्र मुख्तर अहमद निवासी डी 31/169 मदनपुरा थाना दशाश्वमेध , आमिर कैफी पुत्र जावेद अख्तर निवासी डी 31/272 मदनपुरा थाना दशाश्वमेध,नेहाल अफरीदी पुत्र मो० नसीम निवासी डी 32/154 मदनपुरा थाना दशाश्वमेध ,मो0 अनस पुत्र मुख्तार अहमद निवासी डी 31/169 मदनपुरा थाना दशाश्वमेध , दानिश सैफी पुत्र जावेद अख्तर निवासी डी 31/272 मदनपुरा थाना दशाश्वमेध वाराणसी के निवासी है।गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम उ0नि0 राजकुमार, चौकी प्रभारी गाघाट थाना कोतवाली
का0 प्रवीण सिंह का० गोविन्द सिंह, का० विकेश कुमार का० प्रभात कुमार, का० आशीष यादव,का0 प्रवीण सिंह, का० प्रेमसागर पाल,का० रविकान्त दूबे, का0 सत्यम चौरसिया,
हे0का0 जितेन्द्र यादव, हे0का0 राजेश सिंह शामिल रहे ।



