उत्तर प्रदेशचंदौली

Chandauli News : थाना धानापुर व सकलडीहा की संयुक्त पुलिस टीम ने पिस्टल व कारतूस के साथ दो शातिर अभियुक्तों को किया गिरफ्तार

चंदौली । पुलिस अधीक्षक श्री आदित्य लांग्हे द्वारा जनपद चन्दौली में अपराध की रोकथाम एवं अपराधियों के विरूद्ध कार्यवाही हेतु दिये गये आदेश/निर्देश के क्रम में विनय कुमार सिंह अपर पुलिस अधीक्षक(सदर) व रघुराज क्षेत्राधिकारी सकलडीहा के कुशल पर्यवेक्षण में प्रशान्त कुमार सिंह थानाध्यक्ष धानापुर के नेतृत्व में उ0नि0 रमेश यादव को जरिये मुखबिर से सूचना मिली कि दो व्यक्ति अवैध असलहों के साथ सफेद रंग की स्कार्पियों से बिरना तिराहा के रास्ते आ रहे हैं, इस सूचना पर पुलिस टीम जैसे ही पहुंची तो आ रही सफेद स्कार्पियों को रोकने का प्रयास किया गया परन्तु स्कार्पियों को रोकने के बजाय ग्राम बूढ़ेपुर गांव की तरफ से भागने लगे और लिंक मार्ग से थाना सकलडीहा क्षेत्र में प्रवेश कर नहर मार्ग से धरहरा की तरफ जाने लगे तो तत्काल थानाध्यक्ष सकलडीहा को सूचित किया गया, स्कार्पियों को थाना धानापुर व थाना सकलडीहा की संयुक्त पुलिस टीम द्वारा घेराबन्दी कर के रोक लिया गया तथा स्कार्पियों वाहन में बैठे दो व्यक्तियों को गिरफ्तारी किया गया। गिरफ्तार किये गए अभियुक्त की पहचान- राजकुमार यादव उर्फ मुट्टुन यादव पुत्र स्व0 रामकृत यादव निवासी ग्राम बम्भनियांव रायपुर थाना धानापुर जनपद चन्दौली उम्र करीब 57 वर्ष व अरविन्द यादव पुत्र स्व0 हरि यादव निवासी ग्राम नरौली थाना धानापुर जनपद चन्दौली उम्र करीब 42 वर्ष के रुप में हुई। गिरफ्तारी व बरामदगी के आधार पर थाना धानापुर पर मु.अ.सं. 0111/2024 धारा 3/25 आर्म्स एक्ट पंजीकृत कर अन्य आवश्यक विधिक कार्यवाही प्रचलित है । पुछताछ में गिरफ्तार अभियुक्तों द्वारा बताया गया लाईसेंसी शस्त्र की आड़ में हम लोग एक अवैध असलहा व कुछ कारतूस लिए थे, जिसके कारण हम पुलिस को देख कर भाग रहे थे। हम लोगो द्वारा अवैध पिस्टल व कुछ कारतूस को पीछे नहर में फेक दिए है । गिरफ्तारी व बरामदगी करने वाली संयुक्त पुलिस टीम-थानाध्यक्ष प्रशान्त कुमार सिंह थाना धानापुर
थानाध्यक्ष संजय कुमार सिंह थाना सकलडीहा उ0नि0 रमेश यादव का0 आशीष कुमार का0 सर्वेश कुमार का0 प्रश्विन का0 रणविजय शामिल रहे ।

Advertisements

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button