उत्तर प्रदेशवाराणसी
Varanàsi News : विधायक के चालक से बदसलूकी करने के आरोप में दरोगा निलंबित

वाराणसी । कैंट विधानसभा के भाजपा विधायक सौरभ श्रीवास्तव के चालक से बदसलूकी के आरोप में डीसीपी काशी जोन गौरव बंशवाल ने जनप्रतिनिधि की शिकायत के आधार पर दरोगा प्रशांत पांडेय को निलंबित कर दिया । इस संबंध में डीसीपी काशी जोन गौरव बंशवाल के अनुसार दरोगा प्रशांत पांडेय ने संकटमोचन मंदिर के समीप विधायक के वाहन के चालक से बदसलूकी की थी। इसलिए उन्हें जनप्रतिनिधि की शिकायत के आधार पर निलंबित कर दिया गया है। वही दूसरी ओर
संकटमोचन चौकी पर तैनात पुलिसकर्मियों का दबी जुबान में कहना था कि कैंट विधायक का वाहन रोड पर ऐसे खड़ा था कि उसकी वजह से जाम लग रहा था। उस दौरान विधायक सौरभ श्रीवास्तव मंदिर में दर्शन- पूजन करने गए हुए थे। और चालक वाहन लेकर मंदिर के बाहर खड़ा हुआ था।



