उत्तर प्रदेशमिर्जापुर

UP News : पद्मश्री अंजिता श्रीवास्तव के निधन से संगीत जगत की बहुत बड़ी क्षति

मिर्जापुर । कजरी गायन में जिले को नई पहचान दिलाने वाली पद्मश्री अजिता श्रीवास्तव का शनिवार की शाम उनके आवास विकास कालोनी स्थित निवास स्थान पर निधन हो गया । कजरी गायन के लिए अजिता श्रीवास्तव को तत्कालीन राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने पद्मश्री पुरस्कार से सम्मानित किया था। पद्मश्री अजिता श्रीवास्तव का जन्म वाराणसी जिले में हुआ था। उनका विवाह रासबिहारी लाल के साथ हुआ था। अजिता श्रीवास्तव को 2022 में पद्मश्री सम्मान, 2021में विश्व हिंदी शोध संवर्धन पुरस्कार, कजली कोकिला पुरस्कार, इसी वर्ष योग्य शिक्षा एवं कजली गायिका पुरस्कार, सार्क एफओएसडब्लूएएल पुरस्कार, उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा नारी शक्ति पुरस्कार, काशी आनंद सम्मान, हरित उत्तर प्रदेश, स्वच्छ उत्तर प्रदेश विशिष्ट सम्मान,कजली कार्यशाला मुख्य प्रशिक्षक पुरस्कार, नमामि जागृति सम्मान, उत्तर प्रदेश संगीत नाटक अकादमी पुरस्कार, वैश्य गौरव सम्मान, कजली साम्राज्ञी पुरस्कार प्रदान किया गया था।

Advertisements

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button